उज्जैन पुलिस प्रशासन व नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही🛑थाना महाकाल क्षेत्र निवासी एक गुंडे/बदमाश के अवैध मकान को किया जमीदोज

🚔– *उज्जैन पुलिस* — 🚔
🚨- *दिनांक 28/01/22*-🚨

🛑 *उज्जैन पुलिस प्रशासन व नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही*।
🛑 *थाना महाकाल क्षेत्र निवासी एक गुंडे/बदमाश के अवैध मकान को किया जमीदोज़*।
🛑 *गुंडे/बदमाश के विरुद्ध थाना महाकाल में लगभग दो दर्जन प्रकरण दर्ज*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अवैध गतिविधियां जैसे जुआ सट्टा चलाना, अवैध वसूली, अवैध निर्माण करने वाले गुंडे/बदमाशो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री अमरेंद्र सिंह* , नगर पुलिस अधीक्षक *सुश्री पल्लवी शुक्ला* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाकाल *श्री मुनेन्द्र गौतम* के नेतृत्व में पुलिस बल, नगर निगम, राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर राज्य शासन के निर्देशों के पालन में थाना महाकाल क्षेत्र के में निवासरत एक बदमाश द्वारा अवैध निर्माण व अतिक्रमण कर अवैध गतिविधिया संचालित कि जा रही थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 28.01.2022 को पुलिस/प्रशासन व राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण को जमींदोज कराया गया।

🟣 *गुंडे/बदमाश का आपराधिक रिकॉर्ड*
उक्त बदमाश के विरुद्ध थाना महाकाल क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौज, ग्रह अतिचार, गृह भेदन, सदोष अवरोध, जुआ सट्टा अधिनियम, आईटी एक्ट जैसी धाराओं में *कुल 21* प्रकरण दर्ज है ।

🏆 *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी महाकाल श्री मुनेंद्र गौतम, उनि बल्लू मंडलोई, उनि भूपेंद्र सिंह चौहान, सउनि मांगीलाल मालवीय , उनि भंवर सिंह निगवाल, सहायक उप निरीक्षक संतोष राव, प्रधान आरक्षक मनीष यादव,प्रधान आरक्षक सुनील पाटीदार, आरक्षक हेमराज, महिला आरक्षक शुष्मा झारे व अन्य उपस्थित बल का सराहनीय योगदान रहा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |