मऊ वैदिक मंत्रोच्चार हवन के बाद समर्पित हुआ सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर शवदाह गृह

मऊ: नगर के ढेकुलिया घाट स्थित सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर शवदाह गृह का विधिवत आर्य समाज की वैदिक रीति से हवन के साथ करके जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय द्वारा फीता काटकर जनता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर राय ने कहा कि मऊ नगर में शवदाह स्थल की काफी जरूरत थी।इस स्थल का निर्माण समाजसेवी व राम रतन लाल आर्य धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी विजय आर्य द्वारा करा कर बहुत ही नेक काम किया गया है। उन्होंने कहा कि विजय आर्य व विनय जायसवाल के परिजनों ने मऊ नगर वासियों के लिए अंतिम संस्कार हेतु शवदाह स्थल बनवाकर उनकी जरुरतों को पूरा किया है इसके लिए पूरा परिवार बधाई का पात्र है।अंतिम संस्कार हेतु शवदाह स्थल का निर्माण कराने के बाद भारतीय रेलवे के पूर्व डीजीएम विजय आर्य ने कहा कि इस स्थल का निर्माण वे अपने बड़े भाई स्व. महेन्द्र प्रताप आर्य की प्रेरणा से कराएं हैं। उन्होंने कहा कि बड़े भाई की मऊ नगर में एक इच्छा अंतिम संस्कार स्थल के निर्माण की थी, जिसे आज में वासियों को समर्पित कर वे और उनका पूरा परिवार काफी गौरवान्वित हैं।शवदाह स्थल का सुव्यवस्थित होना काफी मायने रखताउन्होंने कहा कि मनुष्य के अंतिम संस्कार के लिए शवदाह स्थल का सुव्यवस्थित होना काफी मायने रखता है। डीएवी इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता पं. हरिशंकर मिश्र ने कहा कि जितना जन्म लेने वाले का जीना सत्य है उतना ही जीने वाले का मरना सत्य है।आर्य समाज के पुरोहित मनीष आर्य ने कहा कि हमारा कर्म ऐसा हो जिसका सभी लोग स्मरण करें।इस अवसर पर उपस्थित लोगइस अवसर पर सुरेन्द्र वर्मा, अशोक आर्य, अरविंद आर्य, प्रहलाद वर्मा, हरीश जायसवाल, अजय जायसवाल, अशोक राय, ओमेन्द्र सिंह, विनय जायसवाल, संजय जायसवाल, पुरूषार्थ सिंह, प्रतीक जायसवाल, मुन्ना दूबे, प्रशान्त सिंह, दीपू सिंह, प्रवीण पाण्डेय, भैरवनाथ, अरविन्द कुमार, राजेश जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, एडवोकेट अरविंद तिवारी, बब्बन आर्य, सुनील दूबे सोनू, डा. अरविन्द श्रीवास्तव, डा. नम्रता श्रीवास्तव, आनन्द कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वेश राय,एडवोकेट नरेन्द्र राय, मनीष जायसवाल, संतोष सिंह पुन्नू, आनंद प्रताप सिंह, मृत्युंजय द्विवेदी, सुगंध लोहिया, राजू सैनी, संतोष सिंह, रंजना रानी मिश्रा, विकास सिंह निकुम्भ, सागर सिंह, धनंजय, शशिकांत, विनय सोनकर, मुकेश साहनी आदि मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |