हत्यारों ने सड़क किनारे फेंका शव, घटनास्थल से चाकू, आधार कार्ड, डायरी और पेन बरामद

मोहनलालगंज: हत्या के बाद सड़क किनारे फेंका गया शवलखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में 62 वर्षीय रिटायर्ड मर्चेंट नेवी कर्मचारी की हत्या के बाद हत्यारों ने शव फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों ने सुबह खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।घटना लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के रायभान खेड़ा गांव की है। जहां बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क के किनारे खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की। मृतक के कपड़ों की तलाशी के दौरान एक आधार कार्ड बरामद हुआ। जिसमें मृतक का नाम नंदलाल कामता प्रसाद तिवारी और जन्मतिथि 1960 लिखी हुई है। मृतक का पता मुंबई का लिखा हुआ।घटना के बाद मौके पर लगी आसपास के लोगों की भीड़।गर्दन पर धारदार हथियार के निशान मिलेपुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि मृतक नंदलाल कामता प्रसाद तिवारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले थे। लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद को वजह मान रही है। परिजनों को हत्या की सूचना दे दी गई है। मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। जिससे सिर के पीछे का आधा हिस्सा कट गया।फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जुटाए साक्ष्यपुलिस पारिवारिक कलह मान रही हत्या की वजहमृतक के कपड़े खून से सने हुए थे। सिर में किसी भारी और धारदार हथियार से वार किया गया। मृतक का गला भी रेता गया। पुलिस ने घटना स्थल से दो चाकू बरामद किए हैं। नए चाकुओं पर खून लगा हुआ है। पुलिस के मुताबिक हत्या करने के लिए ही चाकू खरीदे गए थे। आसपास के इलाके में भी पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक नंदलाल के बेटे और बहू में हमेशा अनबन होती रहती है।मृतक का बेटा जेल भी जा चुका हैमृतक का बेटा बहू से विवाद के कारण जेल भी गया था। फिलहाल, पुलिस परिजनों के संपर्क में है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के मोबाइल की आखिरी लोकेशन भी घटना स्थल की है। लेकिन अभी तक पुलिस मोबाइल बरामद नहीं कर सकी है। घटनास्थल से पुलिस ने दो चाकू, डायरी, पेन और आधार कार्ड बरामद किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |