प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया स्टेशन पर रुकेगी साप्ताहिक गाड़ी

वाराणसी: त्योहारों पर होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए आज से एक स्पेशल ट्रेन के संचालन के साथ ही उसके फेरे बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन जालना से छपरा और छपरा से जालना (वाया वाराणसी, गाजीपुर और बलिया) के बीच चलाई जाएगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने दी है।यह है स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल07651 / 07652 जालना – छपरा – जालना पूजा विशेष साप्ताहिक गाड़ी का संचालन जालना से 26 अक्टूबर और 2, 9, 16, 23 व 30 नवंबर को किया जाएगा। वहीं, छपरा से 28 अक्टूबर और 4, 11, 18 व 25 नवंबर को 6 फेरों के लिए किया जाएगा। जालना – छपरा – जालना के बीच पूजा विशेष साप्ताहिक एक्सप्रेस 07651 / 07652 गाड़ी के संचालन का शुभारंभ 26 अक्टूबर यानी आज जालना से किया जाएगा। इसके बाद नियमित विशेष गाड़ी का संचालन 28 अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से और 2 नवंबर से प्रत्येक बुधवार को जालना से किया जाएगा।गाड़ी संख्या 07651 जालना – छपरा गाड़ी को आज जालना से रात 9:30 बजे रवाना किया जाएगा। यह विशेष गाड़ी औरंगाबाद से रात 12:20 बजे, मनमाड जंक्शन से 4:20 बजे, भुसावल से सुबह 6:40 बजे, खंडवा से 8:55 बजे, हरदा से 10:02 बजे, इटारसी जंक्शन से दोपहर 12:10 बजे, पिपरिया से 1:02 बजे, गाड़वार से 1:27 बजे, नरसिंहपुर से 2:00 बजे, जबलपुर से 3:40 बजे, कटनी से शाम 5:00 बजे, मैहर से 5:42 बजे, सतना से 6:25 बजे, मानिकपुर से रात 8:10 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 10:40 बजे, ज्ञानपुर रोड से 11:50 बजे, बनारस से 12:55 बजे, वाराणसी जंक्शन से 1:20 बजे, औड़िहार से 2:02 बजे, गाजीपुर सिटी से 2:45 बजे, बलिया से 3:45 बजे और सहतवार से 4:05 बजे छूट कर छपरा सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी।नियमित साप्ताहिक गाड़ी संख्या 07651 जालना – छपरा पूजा विशेष गाड़ी 2 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को जालना से रात 11:30 बजे रवाना होगी। औरंगाबाद से रात 12:20 बजे, मनमाड जंक्शन से 4:20 बजे, भुसावल से सुबह 6:40 बजे, खंडवा से 8:55 बजे, हरदा से 10:02 बजे, इटारसी जंक्शन से दोपहर 12:10 बजे, पिपरिया से 1:02 बजे, गाड़वार से 1:27 बजे, नरसिंहपुर से 2:00 बजे, जबलपुर से 3:40 बजे, कटनी से शाम 5:00 बजे, मैहर से 5:42 बजे, सतना से 6:25 बजे, मानिकपुर से रात 8:10 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 10:40 बजे, ज्ञानपुर रोड से 11:50 बजे, बनारस से 12:55 बजे, वाराणसी जंक्शन से 1:20 बजे, औड़िहार से 2:02 बजे, गाजीपुर सिटी से 2:45 बजे, बलिया से 3:45 बजे और सहतवार से 4:05 बजे छूट कर छपरा सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी।वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या- 07652 छपरा – जालना पूजा विशेष साप्ताहिक 28 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से रात 10:15 बजे प्रस्थान करेगी। सहतवार से 11:00बजे, बलिया से 11:25 बजे, गाजीपुर सिटी 12:25 बजे, औड़िहार से 1:00 बजे, वाराणसी जंक्शन से 2:30 बजे, बनारस से 2:45 बजे, ज्ञानपुर रोड से 3:37 बजे, प्रयागराज जंक्शन से सुबह 5:25 बजे, मानिकपुर से 7:37 बजे, सतना से 8:35 बजे, मैहर से 9:00 बजे, कटनी से 9:47 बजे, जबलपुर से 11:10 बजे, नरसिंहपुर से दोपहर 12:12 बजे, गाड़वार से 12:40 बजे, पिपरिया से 1:07 बजे, इटारसी जंक्शन से 2:30 बजे, हरदा से 3:22 बजे, खंडवा से शाम 5:37 बजे, भुसावल से 7:25 बजे, मनमाड जंक्शन से रात 10:00 बजे और औरंगाबाद से 1:05 बजे छूट कर सुबह 4:00 बजे जालना पहुंचेगी।छपरा से उधना के लिए 27 अक्टूबर को स्पेशल ट्रेनरेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 27 अक्टूबर को छपरा से उधना के बीच गाड़ी संख्या- 09034 चलाई जाएगी। यह ट्रेन छपरा से सुबह 8:00 बजे छूटेगी। बलिया से 11:05 बजे, गाजीपुर सिटी से दोपहर 12:22 बजे, औड़िहार से 1:27 बजे, जौनपुर से 2:55 बजे, वाराणसी जंक्शन से शाम 4:45 बजे प्रस्थान कर मिर्जापुर से रात 8:52 बजे, प्रयागराज के छिवकी से 9:49 बजे, मानिकपुर से 11:22 बजे, सतना से 1:15 बजे, कटनी से 3:00 बजे, जबलपुर से 4:30 बजे, इटारसी से सुबह 7:55 बजे, खंडवा से 10:08 बजे, भुसावल से दोपहर 12:15 बजे, जलगांव से 12:45 बजे, नंदुरबार से 3:10 बजे छूटकर शाम 5:30 बजे उधना पहुंचेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |