चार गोवंश की हालत मिली बेहद गम्भीर, बाउन्ड्री की मरम्मत और सफाई कराने के निर्देश | ADM inspected the huge Gaushala in Kushinagar

कुशीनगर: कुशीनगर में तहसील खड्डा क्षेत्र में प्रसासन द्वारा बनाये वृहद गोशाला का अपर जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।कुशीनगर में तहसील खड्डा क्षेत्र में प्रसासन द्वारा बनाये वृहद गोशाला का अपर जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में चार गोवंशीय पशु गंभीर रूप से बीमार मिले। 126 पशुओं की टैगिंग नहीं हो सकी, जिनको कराने के निर्देश दिये। बाउन्ड्री वाल के चारों तरफ लगी जालियों की जर्जर स्थिति और टूटे स्थानों को ठीक कराने की बात कही। हरे चारे की बोआई के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिए।आवारा गोवंशीय पशुओं की देख रेख के लिए कुशीनगर जिला प्रशासन द्वारा संचालित वृहद गोशाला का अपर जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में मौके पर 4 गोवंश गंभीर रूप से बीमार थे, जिनका इलाज चल रहा है। मौके पर 601 पशु पाए गए, जिनमें 425 पशुओं की टैगिंग हुई है, जबकि 126 गोवंश की टैगिंग अभियान चलाकर करायी जानी है। भूसे का अनुमानित स्टॉक 100 क्विंटल था। जबकि प्रतिदिन हरा चारा और भूसा मिलाकर 40 क्विंटल की खपत है।पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था संतोषजनक थी। सफाई व्यवस्था में कुछ लापरवाही दिखी, जिस पर ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये गये। गोशाला के बाउंड्री वॉल के चारों ओर लगी जाली जर्जर और कई जगह से टूटी हुई थी। जिससे कुत्ते और अन्य जंगली जानवर घुस आते हैं। गोवंश को क्षति पहुंचाते हैं। जिसे 1 सप्ताह में मरम्मत कराने को कहा गया। जाड़े के मौसम को देखते हुए पशुओं को शीत से बचाने के लिए तत्काल तैयारी कर लिए जाने के निर्देश दिए गए।जानकारी देते अपर जिलाधिकारी।गोआश्रय स्थल पर 7 पशु चिकित्सा अधिकारी और पशुधन प्रसार अधिकारी हैं, जिनकी बारी-बारी से ड्यूटी लगती है। जिम्मेदारों ने बताया कि 5 एकड़ का क्षेत्र हरे चारे के लिए चिन्हित किया गया है। उसमें ध्यान फाउंडेशन के द्वारा हरे चारे की तैयारी के लिए बुवाई कर लिए जाने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के समय भूषण, गोवर्धन, शंभू,गोविंद, विभादेवी, अजय यादव प्रशिक्षु और लेखपाल अभिमन्यु मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |