विराट ने दिया दिवाली का तोहफा, भारत ने पाकिस्तान को पीटा, 4 विकेट से जीता मुकाबला

भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से पीटकर टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का शानदार आगाज किया. पाकिस्तान के दिए 160 रन के लक्ष्य को भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. विराट कोहली 82 रन पर नाबद रहे. पाकिस्तान ने भारत को 160 रन का लक्ष्य दिया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय अटैक के सामने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए. शान मसूद और इफ्तिकार अहमद दोनों ने अर्धशतक जड़ा. इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले सुपर 12 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. भारत ने हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए दिनेश कार्तिक को ऋषभ पंत पर तवज्जों दी. मोहम्मद शमी और आर अश्विन को भी प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया, जबकि हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल को बाहर कर दिया गया है.
भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, आर. अश्विन, अर्शदीप सिंह
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन-बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, शादाब खान, हैदर अली, इफ्तिकार अहमद, मोहम्मद नवाज, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रउफ

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |