Video गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फाईनल रिहर्सल,तहसीलदार श्री राजाराम करजरे ने मुख्य अतिथि बनकर परेड की सलामी ली,कलेक्टर एसपी रहे मौजूद व्यवस्था देखी

शाजापुर
——-


#गणतंत्र_दिवस 26 जनवरी 2022 के अवसर पर मुख्य समारोह में होने वाली परेड एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए आज फाईनल रिहर्सल हुई। फाईनल रिहर्सल में तहसीलदार श्री राजाराम करजरे ने मुख्य अतिथि बनकर परेड की सलामी ली। इस मौके पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

इस दौरान पुलिस बल एवं होमगार्ड के जवानो द्वारा परेड प्रस्तुत की गई। बोहरा हकीमी स्काउट कमेटी के दल द्वारा बेण्ड की प्रस्तुती दी गई। खेल एवं युवक कल्याण विभाग के खिलाड़ियों ने सामूहिक पोल मलखंब का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनास, सीएमओ श्री भूपेन्द्र दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

समारोह में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के प्रवेश नहीं करें
——
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि गणतंत्र दिवस समारोह में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के प्रवेश नहीं करें। प्रवेश द्वार पर प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की आवश्यक व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने और कार्यक्रम स्थल पर हैण्ड सेनेटाइजर, मास्क एवं सामाजिक दूरी आदि का विशेष ध्यान रखने के साथ नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के संबंध में जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये।

समारोह में जिला पंचायत, कृषि, महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी, वन, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी, उद्योग, स्वास्थ्य, सीएमओ नगरपालिका एवं जिला शिक्षा केन्द्र से संबंधित झांकी के प्रदर्शन के लिए झांकी तैयार करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने कार्यालयों में प्रात: 7.30 बजे से 8.30 बजे के बीच ध्वजारोहण कर लें। इसके उपरांत स्टेडियम में होने वाले सार्वजनिक समारोह में सम्मिलित हो। कलेक्टर ने इस मौके पर मैदान व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, बैठक व्यवस्था सहित अन्य कार्यों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये। परेड का आयोजन सिर्फ जिला मुख्यालय पर ही होगा। कोविड-19 के मद्देनजर परेड में एनएसएस, स्काउट-गाईड एवं शौर्यादल आदि भाग नहीं लेगें। गत वर्षानुसार झांकियाँ निकाली जाएगी। शिक्षण संस्थाओं में कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कक्षा 1 से 10वीं तक के बच्चे शामिल नहीं होंगे।

जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत कार्यालयों में प्रशासकीय समिति प्रधान द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा राष्ट्रगान होगा। ऐसे जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत जहाँ प्रशासकीय समिति के प्रधान उपलब्ध नहीं होने की दशा में कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। नगर पालिका एवं नगर परिषद कार्यालय में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ध्वजारोहण करेंगे। ध्वज संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के लिये प्रत्येक स्तर पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये।
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |