डिनर डेट पर पहुंची करीना , मलाइका और अमृता 

मुंबई । हाल ही तीनों फ्रेंड्स करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा ने डिनर डेट का प्लान बनाया था। इस दौरान करीना कपूर ने ज बॉडीकॉन ड्रेस पहनी। वहीं, मलाइका अरोड़ा ने नियॉन ड्रेस में सबको आकर्षित किया। करीना कपूर हमेशा से स्टाइल आइकन मानी जाती हैं। वे जो भी स्टाइल कैरी करती हैं उन पर काफी अच्छी लगती है। जब वे डिनर डेट के लिए ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर निकलीं तो हर कोई उन्हें ही देख रहा था। पैपराजी ने उनसे फोटोज की रिक्वेस्ट की लेकिन उन्होंने सिर्फ हैलो कहा और कार की तरफ चली गईं। ब्लैक क्लच और हाई हील्स बेबो के लुक को और बढ़ा रहे थे।
मलाइका का लुक भी सभी के लिए टॉकिंग पॉइंट रहा। मलाइका ने नियोन ग्रीन नी-लैंथ फिटेड ड्रेस कैरी की। इसके साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पहनी थी। उनका लुक काफी अट्रैक्टिव था और हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा था। पैपराजी उनके फोटोज क्लिक करने के लिए इंतजार कर रही थी। मलाइका ने हालांकि पैपराजी को पोज नहीं दिया लेकिन स्माइल के साथ हैलो जरूर किया। मलाइका एक वीडियो में बहन अमृता अरोड़ा के साथ बैठी दिखाई दीं।
उधर, करीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अद्वैत चौहान की फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इससे पहले आमिर खान के साथ आई उनकी फिल्म ’लाल सिंह चड्ढ़ा’ असफल हो गई थी। इसके अलावा सुजॉय घोष की एक फिल्म की करीना कपूर कर रही हैं। बता दें कि बालीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। तीनों को अक्सर साथ स्पॉट किया जाता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |