जालौन में अपने क्षेत्र से हटकर कर रहे थे चेकिंग, बाल-बाल बचे अधिकारी

जालौन: जालौन में खनन माफियाओँ ने अधिकारियों की गाड़ी में टक्कर मार दी।जालौन में दस्युओं के खात्मे के बाद अब खनन माफियाओं का खौफ हो गया है। योगी सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी माफियाओं पर लगाम नहीं कस पा रही है। इसका कारण सफेद पोश नेताओं का संरक्षण है, जिस कारण इन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं। इलाके में अधिकारियों से लेकर कई कर्मचारियों पर जान पर आफत आ चुकी है।ऐसा ही एक मामला शनिवार रात को सामने आया है, जहां अपने क्षेत्र से हटकर चेकिंग कर रहे माधौगढ़ एसडीएम और बंगरा चौकी प्रभारी की गाड़ियों में माफियाओं ने ट्रक से टक्कर मार दी। इस हमले में एसडीएम और बंगरा चौकी प्रभारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एसडीएम और अन्य अधिकारी बाल-बाल बच गए। इस घटना की जानकारी पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।जालौन में खनन माफियाओँ ने अधिकारियों की गाड़ी में टक्कर मार दी।अपने क्षेत्र से हटकर पहुंचे एक्सप्रेस वेमामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास का है, जहां पर माधौगढ़ एसडीएम अंगद यादव और बंगरा चौकी प्रभारी शशांक बाजपेई को सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के भिंड जनपद से कुछ माफिया अवैध तरीके से खनन करके बालू ट्रक और डंपर से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से ले जा रहे हैं। यह जानकारी मिलते ही माधौगढ़ एसडीएम और बंगरा चौकी प्रभारी ने अपने क्षेत्र में चेकिंग न करते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास चेकिंग लगा दी।जालौन में खनन माफियाओँ ने अधिकारियों की गाड़ी में टक्कर मार दी।अधिकारियों ने रोकने का किया प्रयासइसी दौरान अवैध खनन करके आ रहे ट्रकों को अधिकारियों ने रोकने का प्रयास किया। अधिकारियों को देखकर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे एसडीएम और बंगरा चौकी प्रभारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मारने के बाद माफिया मौके से ट्रक लेकर भाग गये, वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया, तत्काल पुलिस फोर्स को जानकारी देकर बुलाया मगर माफिया मौके से फरार हो गये।प्रतिदिन निकलते है सैकड़ों ट्रकमध्यप्रदेश के भिंड से लगातार सैकड़ों की तादाद में ओवरलोड ट्रक बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से निकलते हैं, जिसकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, मगर सफेदपोश नेताओं के संरक्षण के कारण के माफियाओं द्वारा अवैध खनन का परिवहन किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि रात में इस तरह की घटना हुई है।कैसे पहुंचे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वेजिस जगह माफियाओं द्वारा माधौगढ़ एसडीएम और बंगरा चौकी प्रभारी की गाड़ी में टक्कर मारी है, वह इलाका जालौन तहसील क्षेत्र में आता है। सवाल यह उठ रहे हैं कि आखिर इस क्षेत्र में माधौगढ़ एसडीएम और बंगरा चौकी प्रभारी इस क्षेत्र में चेकिंग करने कैसे पहुंचे और किसी अधिकारी को इस चेकिंग के बारे में जानकारी दी थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |