नापतौल विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

उज्जैन 24 जनवरी। नापतौल विभाग के निरीक्षक द्वारा जानकारी दी गई कि कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश अनुसार विभाग द्वारा उज्जैन में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच में नगर में हार्डवेयर, पेंट, नमकीन और बेकरी आदि संस्थानों का निरीक्षण किया गया और तीन प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जांच में दो तालाब क्षेत्र में माहेश्वरी नमकीन, रॉयल हार्डवेयर, मीमान हार्डवेयर के यहां पैकेज कमोडिटी नियम के उल्लंघन होने तथा नापतौल उपकरणों के सत्यापन और मुद्रांकन नहीं किये जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

इसी प्रकार बड़नगर क्षेत्र में दो उचित मूल्य दुकान के यहां नापतौल उपकरणों के सत्यापन एवं मुद्रांकन नहीं किये जाने तथा नागदा क्षेत्र में साहिल किराना द्वारा दूध पाऊच अधिक मूल्य पर विक्रय करने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

क्रमांक 0239 अनिकेत/जोशी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |