2640 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

संतकबीर नगर: संतकबीरनगर के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में छात्र संघ चुनाव के लिए सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल कॉलेज परिसर से लेकर गेट तक तैनात है। 2640 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए 10, उपाध्यक्ष पद के लिए 3, महामंत्री पद के लिए 3, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संकाय प्रतिनिधि पद के लिए 4 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक 1672 मत पड़ चुके हैं।मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि कुल 8 बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें कुल 2640 छात्र-छात्राएं मतदान में भाग लेकर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसको लेकर एचआरपीजी कॉलेज के मुख्य गेट पर सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में छात्र-छात्राओं से वोट की अपील करते नजर आ रहे है।4 सीओ और 10 इंस्पेक्टर की लगाई गई ड्यूटी1106 छात्र व 1534 छात्रा मतदाता शामिल हैं। छात्र संघ चुनाव को देखते शहर के खलीलाबाद शहर के सुगर मिल तिराहे से लेकर सरैया बाईपास तक सामान्य आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सिर्फ छात्रों का आवागमन जारी है। इसके लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग किया गया है। छात्र संघ चुनाव के लिए एसडीएम और सीओ की निगरानी में पूरे क्षेत्र को 9 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा 4 सीओ, 10 इंस्पेक्टर, 45 एसआई, 150 पुलिस के जवान के साथ ही महिला पुलिस टीम और एक कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |