25 में से सिर्फ 3 का निस्तारण, समाधान के लिए 1 सप्ताह का दिया अल्टीमेटम

चित्रकूट: चित्रकूट में फिरयादियों की शिकायत सुनते डीएम।चित्रकूट डीएम अभिषेक आनंद ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभा में आए फरियादियों की समस्या सुनीं। सोमवार सुबह 10:00 बजे से फरियादियों का कलेक्ट्रेट सभागार में तांता लग गया। इस दौरान भूमि संबंधी सबसे ज्यादा समस्याएं डीएम के सामने फरियादियों ने रखीं।डीएम अभिषेक आनंद ने फरियादियों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 25 शिकायतें आईं। तीन समस्याओं का मौके पर डीएम ने निस्तारण करा दिया। शेष 22 समस्याओं को संबंधित विभाग को भेजकर निस्तारण के निर्देश दिए।चित्रकूट में डीएम ने फिरयादियों की शिकायतें सुन निस्तारण के निर्देश दिए’भूमि संबंधी शिकायतें मौके पर जाकर निस्तारित करें’डीएम ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण 1 सप्ताह के अंदर संबंधित विभाग के अधिकारी करा लें। भूमि संबंधित मामलों में डीएम ने कहा कि लेखपाल कानूनगो पुलिस बल के साथ जाकर मामले का निस्तारण करें। निस्तारण करते समय दोनों पक्षों की मौजूदगी होना निश्चित करें। दोनों पशुओं को संतुष्ट कर निर्णय करें। जन सुनवाई के दौरान एडीएम राजस्व कुमार बहादुर सिंह, एसडीएम नमामि गंगे सुनदू सुधाकरण, एडीएम न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |