कलेक्टर पहुचे बेरछा,गांव में किया भ्रमण टीकाकरण कार्य का निरीक्षण

टीकाकरण कार्य का निरीक्षण
—बेरछा–
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेरछा में कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को लगाए जा रहे टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभिलाष चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार श्री बृजेश मालवीय भी उपस्थित थे।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेरछा में टीकाकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने टीकाकरण से शेष बचे विद्यार्थियों को विद्यालय बुलाकर टीका लगवाने के निर्देश दिये। निरीक्षण में पाया गया कि कई ऐसे बच्चें पंजीकृत हैं, जो कई दिनों से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। ऐसे बच्चों के पालकों से संपर्क कर उन्हें विद्यालय बुलवाएं। विद्यालय नहीं आने पर उनके नाम विद्यालय से काटे जा सकते हैं, इसकी सूचना भी पालकों को दें। टीकाकरण की धीमी गति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए प्राचार्य से कहा कि जो बच्चें विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उनके पालकों से तत्काल संपर्क करें।

इसके उपरांत कलेक्टर ने बेरछा ग्राम के वार्ड क्रमांक 01 एवं 05 का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने घरों में जाकर 15 से 18 वर्ष तक के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों की जानकारी उपस्थित लोगों से ली और उन्हें टीका लगवाने के लिए कहा।
#MPFightsCorona
#ShajapurFightsCorona
#Vaccination
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |