कोरोना संभावित मरीज का आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्यत: करवाए- कलेक्टर श्री जैन निजी क्षेत्र के चिकित्सको के साथ बैठक में कलेक्टर ने कहा

शाजापुर, 07 जनवरी 2022/ कोरोना संभावित मरीज का आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्यत: करवाए। यह बात कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज निजी क्षेत्र के चिकित्सको के साथ सम्पन्न हुई बैठक में कही। कोविड-19 के नये वैरिएंट ओमिक्रोन एवं कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कलेक्टर ने निजी क्षेत्र के चिकित्सको की बैठक ली थी। बैठक में सीएमएचओ डॉ. राजू निदारिया, निजी क्षेत्र के चिकित्सक डॉ. एआर हावड़िया, डॉ. सुनील सोनी, डॉ. एसएन केलकर, डॉ. एएस केलकर, डॉ. हर्षदेव मेहता, डॉ. संदीप पाटीदार, डॉ. आरबी सिंह बिसेन, डॉ. ललित पाटीदार, डॉ. ओम प्रकाश नागर, डॉ. सीपी नाहर, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. मनोज विश्वास, डॉ. नदीम परवेज खान, डॉ. आरिफ खान, डॉ. भारती, श्री मुकेश राणा, श्री इंदर नागर, श्री हुकम सिंह, श्री देवेन्द्र विश्वास एवं श्री राजकुमार धनगर , डॉ अश्विन केलकर भी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि निजी चिकित्सको के पास कोई भी ऐसा मरीज आए जिसमें कोरोना के लक्षण दिख रहे हो, उन्हें सेम्पल देने के लिए फीवर क्लिनिक भेजे तथा टेस्ट करवाए। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना की दूसरी लक्षर ने जो-जो कमियां दिखी थी उसे दूर कर रहे है। पिछली बार कोरोना संक्रमित कई लोगो ने टेस्ट नहीं करवाए थे‍ जिसके कारण दिक्कते आई थी। साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने जानबूझकर वैक्सीन नहीं लगवाई है। ऐसे लोग कोरोना से जल्दी संक्रमित हो सकते है और स्प्रेडर बनकर अन्य लोगों को संक्रमित कर सकते है। जिन लोगों को वैक्सीन लगा है उनमें एण्टीबॉडी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए लोग समाज, विभिन्न जातियों या समुदायों के प्रमुख कोरोना के प्रति लोगो को जागरूक करें और कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन करवाए। कलेक्टर ने कहा कि चिकित्सक अपने दायित्वों का निर्वहन कर कोरोना से लड़ने में प्रशासन को सहयोग दें। सेम्पल लेने के लिए जिले में 11 स्थानों पर फीवर क्लिनिक संचालित हो रहे है और आरआरटी दलों का गठन भी किया गया है। कलेक्टर ने सभी चिकित्सको से कहा कि कोरोना गाईड लाईन के अनुरूप ही मरीजो का उपचार करें। कलेक्टर ने निजी क्षेत्र के चिकित्सको से कहा कि वे भी आवश्यकता पड़ने पर कोविड केयर सेंटर में मरीजो का सलाह देने जा सकते है। बिना लक्षण वाले एवं कम संक्रमित मरीजो को होमआईसोलेट करें। कोविड केयर सेंटर में ऐसे मरीजो को रखा जाएगा जिनके यहां आईसोलेट होने के लिए स्थान नहीं हो। साथ ही चिकित्सालय में ऐसे मरीजो को भर्ती किया जाएगा जिन्हें उपचार की नितांत आवश्यकता हो।

इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. निदारिया ने कहा कि शासकीय एवं निजी क्षेत्र के चिकित्सक आपस में समन्वय कर मरीजों का समुचित उपचार करें। खण्ड स्तर पर भी ऑक्सीजन बेड बनाए गए है। यहां भी मरीजों को समुचित उपचार मिलेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |