शाजापुर- निजी चिकित्सालय कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों को फीवर किलनिक में रेफर करें,

शाजापुर, 06 जनवरी 2022/ कोविड-19 के नये वैरिएंट ओमिक्रोन एवं कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिले के विभिन्न शासकीय चिकित्सालयों में कोविड-19 के प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए बाह्य रोगी विभागों में सर्दी, खाँसी, गले में दर्द, बुखार व सांस की तकलीफ (SARI/ILI) एवं कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों के लिए पृथक रूप से फीवर क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है।

इस संबंध में कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने निजी चिकित्सालय, नर्सिंग होम, समस्त क्लीनिक प्रभारी चिकित्सकों से अपने यहां आने वाले सर्दी, खॉसी, गले में दर्द, बुखार व सांस की तकलीफ (SARI/ILI) एवं कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों को अपने निकटस्थ शासकीय संस्थाओं में स्थापित फीवर क्लीनिक पर रेफर करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही ऐसे मरीजों की जानकारी जैसे नाम, पता, मो.नं. आदि स्वयं संधारित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शाजापुर, जिला कोविड कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मोहसीन खान मो.नं. -8770794865 एवं आईडीएसपी डाटा मैनेजर श्री राजेश गुप्ता मो.नं. 6261138304 को अनिवार्य रूप से अवगत कराने के निर्देश दिये हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |