कलेक्टर दिनेश जैन अचानक पहुंचे शाजापुर जिला अस्पताल तैयारियों का जायजा लेकर बैठक ली

कलेक्टर ने की कोरोना मरीजों के उपचार की तैयारियों की समीक्षा

शाजापुर, 05 जनवरी 2022/ कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर एवं आसपास के जिलों में संक्रमण की बढ़ती दर को देखते हुए कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज जिला चिकित्सालय में कोरोना नियंत्रण एवं मरीजों के उपचार के लिए किये जाने वाले उपायों के संबंध में बैठक ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनाश, सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया, सिविल सर्जन डॉ. बीएस मैना, चिकित्सक डॉ. आलोक सक्सेना, डॉ. शुभम गुप्ता, डॉ. मोहसीन खान, सीएमओ श्री भूपेन्द्र दीक्षित भी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री जैन ने कोरोना नियंत्रण एवं मरीजों के उपचार के लिए किये जाने वाले उपायों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सेम्पल लेने एवं टेस्टिंग के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त करें। बिना मास्क पहने लोगों पर चालानी कार्यवाही के लिए अभियान चलाएं। सेम्पल लेने के बाद प्राप्त होने वाली टेस्ट रिपोर्ट को सही समय पर शेयर करें। अधिक से अधिक सेम्पल लें। सेम्पल लेने एवं भर्ती मरीजों आदि के आंकड़ों में एकरूपता रहे। काम करने वाले ऑपरेटर्स को प्रशिक्षण दें। सेम्पल लेने एवं टेस्ट रिपोर्ट का बुलेटिन प्रतिदिन शाम को 5.00 बजे जारी करें। निजी पैथालॉजी लैब मनमानी दर नहीं वसूलें, इसके लिए दरों का निर्धारण करें। चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी बनाएं। अस्पताल में मरीज के आते ही उसका प्रारंभिक उपचार शुरू करें। पहले से तय रखें कि मरीजों को किस वार्ड में शिफ्ट करना है। मरीजों के साथ आने वाले परिजनों की संख्या पहले से तय रखें। साथ ही परिजनों के रूकने के लिए व्यवस्था बनाएं। सभी वाहन एवं एम्बुलेंस चालु स्थिति में रखें। दवाईयों का पर्याप्त मात्रा में भण्डारण रखें। चिकित्सकों की ड्यूटी वार्डवार लगाएं। होम आईसोलेशन में रखे जाने वाले मरीजों पर विशेष नजर रखें। कोविड-19 के लिए स्वीकृत पदों पर नियुक्ति दें। कोविड केयर सेंटर पर व्यवस्थाएं तैयार रखें। साथ ही कोविड कमांड सेंटर भी तत्काल शुरू करें।

कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। जिला चिकित्सालय एवं सिविल अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरूस्त रहें। 15 से 18 वर्ष के बच्चों के चल रहे टीकाकरण के कार्य को 10 जनवरी 2022 तक पूर्ण करें। विद्यालय में नहीं जाने वाले 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों की सूची ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिवों से बनवाएं। शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर संपर्क करते हुए सूची तैयार करें।

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के फीवर क्लिनिक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय परिसर में अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों को बाहर करने तथा मास्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माना करने के निर्देश दिये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |