खेत मे पड़ा मिला डॉक्टर का शव,शुजालपुर मंडी थाना अंतर्गत जामनेर का मामला

शुजालपुर मंडी थाना अंतर्गत ग्राम जामनेर में लंबे समय से कार्यरत डॉ एस ए मीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई डॉक्टर मीर मंगलवार शाम 4:00 बजे से लापता थे और देर रात उनका शव संदिग्ध हालत में घर के समीप मिला इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है बताया जाता है कि डॉक्टर मीर मंगलवार शाम 4:00 बजे अपने घर से आष्टा जाने का कहकर निकले थे कि वह अपने गंतव्य स्थान तक भी ना पहुंच पाए और उनकी गाड़ी जिससे वह घर से निकले थे उनके घर के पास खड़ी मिली लेकिन गाड़ी में मीर नहीं थे और उनका मोबाइल भी घर पर ही था शाम 4:00 बजे से लापता डॉक्टर का रात 2:00 बजे उनके घर के बगल में ही एक खेत पर शव पड़ा मिला घटना की जानकारी लगते ही एसडीओपी विजय शंकर द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना कर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए इस मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 7:00 बजे डॉक्टर मीर की कार एमपी 42 जी 2295 भी उनकी घर के सामने ही खड़े मिली और उसमें उल्टी दस्त जैसी चीजें छिड़काव जैसी फैली हुई मिली तो उस बात को देखकर पत्नी ने मीर की गुमशुदगी की शिकायत थाने पर दर्ज कराई पुलिस ने सूचना मिलने पर जामनेर स्थित कालापीपल रोड पर पहुंचकर घटना से जुड़े साक्ष्य को खंगालने का प्रयास किया एसडीओपी विजय शंकर द्विवेदी ने जिस कार से डॉक्टर को गए थे उस को खंगाला तो वह गाड़ी लाक थी जिसमें कागज दिखा जिसमें लिखा था कि मेरी संपूर्ण जानकारी पेज नंबर 21 की एक डायरी में है जो पॉकेट में रखी हुई है पुलिस रात्रि 9:00 बजे से रात 1:00 बजे तक डॉक्टर की तलाश में जुटी रही रात 1:20 पर डॉक्टर का शव उनके घर के बगल में बने गैराज के पास एक खेत में मिला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम शुजालपुर सिटी अस्पताल में कराया पुलिस प्रथम दृष्ट्या घटना को सुसाइड का करना मान रही है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |