देवास कलेक्टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने तुको‍जीराव पवार इण्‍डोर स्‍टेडियम में हॉकी खिलाडियों का परिचय लेकर दी शुभकामनाएं, देखा हॉकी का खेल

कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने तुको‍जीराव पवार इण्‍डोर स्‍टेडियम में हॉकी खिलाडियों का परिचय लेकर दी शुभकामनाएं, देखा हॉकी का खेल
——-
देवास जिले के खिलाडियों के‍ लिए पहला #खेल_महोत्‍सव मनाया जा रहा है। खेल महोत्‍सव के तहत तुको‍जीराव पवार इण्‍डोर स्‍टेडियम भोपाल रोड़ हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें आज कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने पहुंचकर हॉकी खिलाडियों से परिचय लिया और हॉकी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी, उनके साथ ग्रुप फोटो खिचंवाई और बाद हॉकी का खेल भी देखा। इस दौरान जिला खेल अधिकारी श्री हेमन्‍त सुवीर, हॉकी कोच और अन्‍य संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।
उल्‍लेखनीय है कि खेल महोत्‍सव का आयोजन जिला ओलम्पिक एसोसिएशन, नगर निगम देवास और जिला प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। खेल महोत्‍सव में हॉकी, वॉलीबॉल, कबड्डी, रग्‍बी, रोलर स्‍केटिंग, जम्‍प रोप, बॉल बैडमिंटन, सॉफ्ट टेनिस, कराटे, योग, ट्रेडिशनल लाठी, बॉक्सिंग, कुश्‍ती, जूडो, पेंचक स्‍लाट, फुटबॉल, डांस, शतरंज, टेबल-टेनिस, बास्‍केटबॉल और बैडमिंटन आदि जैसी खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
खेल महोत्‍सव के दौरान खेल गतिविधियां श्रीमंत तुकोजीराव पवार इण्‍डस्ट्रियल स्‍पोर्टस पार्क खेल परिसर, तुको‍जीराव पवार इण्‍डोर स्‍टेडियम भोपाल रोड़, पुलिस लाइन देवास, मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास, विक्रम सभा भवन, एल.एन.बी. क्‍लब, कुशभाऊ ठाकरे स्‍टेडियम में आयोजित हो रही है।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |