शाजापुर-जिला पंचायत सदस्य के 21 अभ्यर्थियों में से केवल एक स्नातक

शाजापुर 26 दिसम्बर 2021/ त्रिस्तरीय पंचायत राज आम निर्वाचन 2021-22 के प्रथम एवं द्वितीय चरण (अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षित पदों को छोड़कर) के लिए जिला पंचायत सदस्य के वार्ड क्रमांक 1,2,3,4 एवं 6 के लिए कुल 21 नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गये हैं। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों में से केवल एक अभ्यर्थी स्नातक है एवं एक अभ्यर्थी बी.ए. द्वितीय वर्ष की परीक्षा पास है। एक अभ्यर्थी हायर सेकेंडरी की परीक्षा पास है। दो अभ्यर्थियों ने कक्षा 10 उत्तीर्ण की हैं। एक अभ्यर्थी 8वी तथा एक अभ्यर्थी 5वी पास है। 9 अभ्यर्थी साक्षर हैं तो 5 अभ्यर्थी निरक्षर हैं।

नाम निर्देशन पत्र में अभ्यर्थियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 4 के श्री लोकेंद्र सिंह पिता होकम सिंह ग्राम आरोलिया, स्नातक (बीएससी) परीक्षा पास है। जबकि इसी वार्ड के अभ्यर्थी श्री राजेंद्र सिंह पिता दिलीप सिंह ग्राम बोलाई बी.ए. द्वितीय वर्ष की परीक्षा पास है। वार्ड क्रमांक 4 के श्री अंशुल पिता दिलीप हुरकट मो.बड़ोदिया, 12वी पास है। वार्ड क्रमांक एक के श्री राधेश्याम पिता रूगनाथ ग्राम टुकरना एवं वार्ड क्रमांक 4 के लक्ष्मीचंद पिता हरिसिंह ग्राम करजू 10वी पास है। वार्ड क्रमांक एक की श्रीमती अलका पति कमल देवड़ा ग्राम मुल्लाखेड़ी, कक्षा 8 वी उत्तीर्ण है। वार्ड क्रमांक 6 की श्रीमती ज्योत्सना पति बालकृष्ण परमार ग्राम गुलाना, कक्षा 5वी उत्तीर्ण है।

वार्ड क्रमांक एक की श्रीमती कलाबाई पति कालू सिंह ग्राम शंकरपुरा, श्री गोवर्धन पिता मांगीलाल अभयपुर, श्री अम्बाराम पिता नारायण ग्राम बाईहेड़ा, श्रीमती सारदा बाई पति अम्बाराम ग्राम बाईहेड़ा, वार्ड क्रमांक 2 की श्रीमती कांताबाई पति राधेश्याम ग्राम देवलाबिहार, श्रीमती बोन्दी बाई पति कचरू लाल ग्राम देवलाबिहार एवं श्रीमती धापू बाई पति चन्दर सिंह ग्राम मझानिया, वार्ड क्रमांक 4 के श्री होकम सिंह पिता शंकरलाल ग्राम धतरावदा तथा वार्ड क्रमांक 6 की श्रीमती मधुकांता पति कमल सिंह साक्षर है।

इसी तरह वार्ड क्रमांक दो की श्रीमती पवित्रा बाई राजेश कुमार ग्राम तिलावद गोविंद तथा वार्ड क्रमांक 3 की श्रीमती अंजूबाई पति मदनसिंह ग्राम बिरगोद, श्रीमती लीला बाई पति मांगीलाल ग्राम तलेनी, श्रीमती सरोज बाई पति दर्शनसिंह ग्राम चोमा तथा श्रीमती सोरम बाई पति लाड़सिंह ग्राम हापाखेड़ा निरक्षर हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |