बैंक हड़ताल के समर्थन में आई कांग्रेस पार्टी पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह सिकरवार पहुचे हड़ताल में


शाजापुर। शाजापुर में चल रही बैंकों की हड़ताल के समर्थन में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सुजालपुर से 2018 में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रामवीर सिंह सिकरवार अपनी टीम के साथ पहुंचे यहां पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र सरकार जनता को गुमराह कर खुद के घर भर रही है। जो बैंकें रात दिन जी जान से लोगों की सेवा कर रही हैं उन्हें भी अब निजी हाथों और निजी व्यापारियो के हाथों में सौंपकर पूंजीपतियों से वफादारी निभा रही है।

लेकिन कांग्रेस का हरेक सिपाही जनता के साथ खड़ा है और हम ऐसा नहीं होने देंगे। शुक्रवार को निजी करण के विरोध मे चल रही बैंकों की हड़ताल का समर्थन रामवीर सिंह सिकरवार ने किया और उनके साथ सड़क पर उतरे।

श्री #सिकरवार ने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने देश की बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था ताकि जनता को सुविधा मिले, लेकिन प्रदेश और केंद्र की सरकार जनता को गुमराह कर जनता की सुविधा छीनने पर तुले हुए हैं। ये लोग उन लोगांे को लाभ पहुंचाना चाह रहे हैं जो पूंजीपति है ताकि इनकी खरीदी हुई सरकार जनता का खून चुसती रहे। लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नही देगी। उन्होंने कहा कि हम ऐसी सरकार और सरकार की ऐसी नीतियों जिनमें लोगों का रोजगार छीन जाए उसकी हम निंदा करते है।

इस अवसर पर श्री दीपक निगम जी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयंत रामवीर सिंह सिकरवार जी, जिला महासचिव प्रदीप रघुवंशी कप्तान, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष आशु तोमर जी, जिला महासचिव इरशाद नागोरी जी, नावेद खान जी, युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव गोलू पंचोली जी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

थाना बेरछा पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी करने वाली पारदी गैंग का किया गया पर्दाफाश सोने चांदी के जैवहरात बरामद कर चार आरोपीयों को किया गिरफ्तार     |     ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैनिकों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, आदमपुर एयरबेस पर की मुलाकात     |     ओवैसी को BJP की B-टीम बताने में जुटी RJD, बिहार में मुस्लिमों को साधने में जुटे लालू-तेजस्वी?     |     PM मोदी के खिलाफ लिखी आपत्तिजनक पोस्ट… उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी सुलेमान को किया गिरफ्तार     |     लड़की के पेट में अचानक उठा दर्द, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन… दादा की शर्मनाक करतूत का हुआ भंडाफोड़     |     ईसाई पति की मुस्लिम पत्नी को 27 साल पुराने सपने ने इतना सताया… लंदन से बांग्लादेश, फिर पहुंची काशी, बन गई हिंदू     |     जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, 1 को किया ढेर     |     2 वाक्य बोलकर ही पीएम मोदी ने भारत से लेकर दुनिया के कोने-कोने में बैठे विरोधियों के एजेंडे कर दिए फेल     |     पंजाब में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 15 की हालत नाजुक, बोल भी नहीं पा रहे     |     हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित, इन स्टेप्स में करें चेक     |