कलेक्टर श्री जैन ने ग्रामों में घूमकर टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया और लोगों को अपने सामने टीका लगवाया,लापरवाह पर कार्यवाही के निर्देश

शाजापुर, 16 दिसम्बर 2021/ कोरोना वैक्सीनेशन के लिए आज चलाए गए विशेष महाअभियान के दौरान कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आकस्मिक रूप से ग्राम सुनेरा, पनवाड़ी, उकावता, अलिसरखेड़ा एवं गोदना का भ्रमण कर गांवों की गलियों में घूमकर टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया और अपने सामने लोगों को टीका लगवाया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया, टीकाकरण अधिकारी डॉ. दीपक पिप्पल, तहसीलदार श्री राजाराम करजरे, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजीत राव भी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री जैन ने आज ग्राम सुनेरा में सड़क पर खड़े होकर आने-जाने वाले लोगों से कोरोना वैक्सीनेशन के द्वितीय डोज लगने की जानकारी ली। इस दौरान लोगों द्वारा बताए गए मोबाईल नंबर एवं आधार नंबर के आधार पर उनके द्वितीय डोज लगने का वेरिफिकेशन भी किया गया। जिन लोगों को द्वितीय डोज नहीं लगा था, उन्हें उसी समय साथ चल रहे दल से टीका लगवाया। इसी तरह ग्राम पनवाड़ी में भी कलेक्‍टर ने गलियों में पैदल घूमकर आने-जाने वाले लोगों से टीका लगने की जानकारी ली। उकावता में टीकाकरण दल के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित नहीं होने पर उन्हें निलंबित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। कलेक्टर ने यहां उपस्थित लोगों से कहा कि कोरोना पुन: पैर पसार रहा है और कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। सभी लोग कोरोना से बचने के लिए टीका लगवाएं। यहां उपस्थित मुस्लिम समुदाय के प्रमुख से कलेक्टर ने अनुरोध किया कि वे अपने धर्मस्थल से एलान कर सभी से टीका लगाने का आग्रह करें। लोगों ने बताया कि बीमारी के कारण वे टीका नहीं लगा रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि बीमार व्यक्तियों को सबसे पहले टीका लगाना चाहिये ताकि वह कोरोना से सुरक्षित रहें। ग्राम अलिसरखेड़ा के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने यहां भी सभी लोगों से टीका लगाने का अनुरोध किया। ग्राम गोदना में कलेक्टर ने गलियों में घूमकर लोगों से टीकाकरण की जानकारी ली। यहां कि एएनएम द्वारा संतोषजनक कार्य नहीं करने के कारण कलेक्टर ने कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इन सभी ग्रामों में कलेक्टर ने टीकाकरण दल को निर्देश दिये कि वे द्वितीय डोज से शेष रहे लोगों को सूची अनुसार फोन लगाकर टीका लगवाने के लिए बुलाएं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |