VIDEO-ऑक्सीजन पाईप लाइन में लिकेज होने पर प्रभारी मंत्री श्री यादव हुए नाराज,जिला अस्पताल में सिविल सर्जन को फटकारते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा अगली बार लापरवाही मिली तो समझ लेना

शाजापुर, 10 दिसंबर 2021/ जिला चिकित्सालय के नव निर्मित बाल गहन चिकित्सा इकाई (पीआइसीयू) के निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन पाईप लाइन में लिकेज मिलने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिये। प्रभारी मंत्री श्री यादव ने आज शाजापुर जिला मुख्यालय के डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों की व्यवस्थाओं को देखा।


प्रभारी मंत्री श्री यादव ने चिकित्सालय के बाल गहन चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान ऑक्सीजन लाइन में लिकेज होने तथा ऑक्सीजन का फ्लो सही नहीं होने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि सिविल सर्जन स्वयं जाकर ऑक्सीजन के एक-एक पाईंट का निरीक्षण करें, किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहना चाहिये। एक छोटी सी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है, इसकी गंभीरता का ध्यान रखें। यह सिविल सर्जन की जवाबदारी है कि अस्पताल की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त रहें। प्रभारी मंत्री ने पूछा कि ऑक्सीजन लाइन की फिटिंग कब हुई, उस समय परीक्षण क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सरकारी अस्पताल प्रायवेट अस्पतालों से बेहतर कार्य करें, इसके लिए संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं। संसाधनों का दोहन करना स्थानीय व्यवस्थाओं पर निर्भर करता है। संसाधनों का बेहतर उपयोग हो यह स्वास्थ्य विभाग को सुनिश्चित करना है। इसके उपरांत उन्होंने चिकित्सालय के ही शौचालय का भी अचानक निरीक्षण किया। यहां व्याप्त गंदगी, बदबू और छत से पानी की लिकेज को देखते हुए उन्होंने सिविल सर्जन को तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री श्री यादव ने वर्तमान में कार्यरत बाल गहन चिकित्सा इकाई और जच्चा-बच्चा वार्ड का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, श्री अम्बाराम कराड़ा, पूर्व विधायक श्री अरूण भीमावद, सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया, सिविल सर्जन डॉ. बी.एस. मैना सहित चिकित्सकगण भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |