प्रभारी मंत्री ने प्रेस क्लब को किया सम्मानित – सर्वाधिक रक्तदान हेतु मिला राष्ट्रीयकृत संस्था का प्रशस्ति पत्र

शाजापुर। जिला स्वास्थ्य विभाग के सभाकक्ष में शुक्रवार को शहीद दिवस पर किए गए सर्वाधिक रक्तदान हेतु प्रेस क्लब को प्रभारी मंत्री ने राष्ट्रीयकृत संस्था द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गौरतलब है मार्च माह में शहीद दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा वृहद स्तरीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें शाजापुर जिले ने सर्वाधिक रक्तदान के साथ सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर अनूठा रिकार्ड कायम किया था। इस सेवा कार्य के लिए एनआईएफएए (देश के कलाकारों व कार्यकर्ताओं के राष्ट्रीय एकीकृत मंच) नामक राष्ट्रीय संस्था द्वारा रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशस्ति पत्र जारी किए गए थे। जिसमें शहिद भगतसिंह के भतीजे अभयसिंह संधू, शहिद राजगुरु के भतीजे सत्यशील राजगुरु तथा शहिद सुखदेव के पोते अनुज थापर सहित प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, गुरूदास मान, अभिनेता सोनू सूद, रणदीप हुड्डा, करण राजदान जैसे देश के जाने-माने 21 प्रभावी व्यक्तियों की सक्रिय सहभागिता है। शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रशासनिक बैठक के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्रसिंह यादव, जिला कलेक्टर दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अरूण भीमावद तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराड़ा ने 187 यूनिट सर्वाधिक रक्तदान करने वाली संस्था प्रेस क्लब, शाजापुर के अध्यक्ष दीपक चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों को उक्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रेसक्लब उपाध्यक्ष मंगल नाहर, सचिव निलेश वर्मा, सहसचिव गोविंद शर्मा तथा प्रवक्ता मनीष सोनी सहित पत्रकारगण उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |