थाना माधव नगर पुलिस की सक्रियता से डकैती की योजना बनाते 02 अपचारी सहित 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना माधव नगर पुलिस की सक्रियता से डकैती की योजना बनाते 02 अपचारी सहित 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार*।
🔴 *अपचारी/आरोपियों से अवैध पिस्टल, 02 जिंदा कारतुस व धारदार हथियार, 06 मोटरसाईकिल, 08 मोबाईल जप्त*।
🔴 *लंगर पेट्रोल पंप पर घटना को अंजाम देने के पूर्व ही आरोपी गिरफ्तार*।
🔴 *कुछ दिन पूर्व ही अपचारी/आरोपियों द्वारा बागपुरा में हथियार प्रदर्शन कर फैलाई जा रही थी दहशत*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सतेन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा शहर में चोरी, लूट, डकैती जैसे संपति संबंधी अपराधो, व शहर में दहशत फैलाने वाले आरोपियों की धरपकड़/ गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देश दिए जा रहे है। उक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *डॉ रविन्द्र वर्मा* एवं अनुभाग नगर पुलिस अधीक्षक *श्री विनोद कुमार मीणा* नगर पुलिस अधीक्षक *श्रीमती हेमलता अग्रवाल* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर *श्री मनीष लोधा* द्वारा डकैती की योजना बनाते 02 अपचारी सहित 10 आरोपियों को घटना कारीत करने के पूर्व ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

⭕ *घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 30.11.21 की रात्रि करीब 09.00 बजे मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की पी.जी.बी.टी कॉलेज के मैदान के किनारे झाड़ियों में 8-10 लोग देवास रोड स्थित लंगर पेट्रोल पंप पर डकैती डालने और रास्ते में आने वाले लोगो को जान से मारने की योजना बना रहे है ।

⭕ *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* –
उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयो को सूचित किया तथा माधवनगर पुलिस द्वारा उपस्थित बल की 02 टीम तैयार कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पहुंचे जहां 10 व्यक्ति पी.जी.बी.टी कॉलेज के मैदान के किनारे झाड़ियों में देवास रोड स्थित लंगर पेट्रोल पंप पर डकैती डालने और बीच में आने जाने वाले लोगो को जान से मारने की योजना बनाते दिखाई दिये। उक्त आरोपीगणो को घेराबंदी कर 02 अपचारी सहित कुल 10 अरोपीगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्टल मय दो जिंदा कारतूस, तीन चाकु, एक लोहे का धारधार बका, दो लोहे के पाईप, दो मिर्च पाउडर पुडिया, एक लकडी का लट्ठ, 06 मोटर सायकिल एवं 08 मोबाइल अपचारी/आरोपीगणों से जप्त की गई एवं उक्त आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 710/21 धारा 399,402 भादवि एवं 25, 27 आर्मस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया है।
आरोपीगण द्वारा कुछ दिन पूर्व बागपुरा क्षेत्र में हथियारो का प्रदर्शन कर दहशत फैलाई गई थी। जिन्हे सी.सी.टी.वी फुटैज की मदद से चिन्हित किया गया व आरोपीगण से अन्य घटनाओं के संबंध में एवं हथियार लाने के संबंध में भी सघनता से पूछताछ की जा रही है।

⭕ *जप्त माल मश्रुका*
1. एक पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस ,
2. तीन लोहे का धारदार चाकू
3. एक लोहे का धारदार बका
4. दो लोहे के पाईप
5. दो मिर्ची पाउडर कि पुड़िया
6. एक लकड़ी का लट्ठ
7. छः मोटरसाईकिल
8. आठ मोबाईल फोन
*कुल किमती लगभग 4 लाख रुपये का आरोपीगणों से बरामद किया गया*।

⭕ *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी माधवनगर श्री मनीष लोधा, उ.नि. महेन्द्र मका, उ.नि. राहुल काम्बले, उनि एस एस मंडलोई, उनि प्रेम मालविय, उ.नि. बिजेन्द्र छाबरिया सउनि आर एस आवलिया, सउनि गौरीशंकर, सउनि रामलाल भुरिया, सउनि यशवंत कछवाय, प्रआर संदिप सिंह, प्र.आर. जितेन्द्र झा, प्रआर ललित, प्रआर भरत परमार, प्र.आर मनोज चावडा, आर विक्रम, आर. पंकज, आर धर्मेन्द्र सुर्यवंशी, आर. अमर, आर. केशव, सैनिक राहुल ।

सायबर सेल – उ.नि. प्रतीक यादव, उ.नि. संजय यादव, प्र.आर. प्रेम, प्र.आर. कन्हैया शर्मा, प्र.आर. प्रवीण, प्र.आर. राजपाल, प्र.आर. रुपेश, प्र.आर. कृपाशंकर, प्र.आर. पवन, आर. अनीस, आर. जितेन्द्र महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |