विद्युत ठेकेदारों के लायसेंस अब ऑनलाइन जारी होंगे

उज्जैन 09 अक्टूबर। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जानकारी दी है कि ऊर्जा विभाग द्वारा पेपरलेस गवर्नेन्स की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए विद्युत ठेकेदारों के लाइसेंस जारी किये जाने की व्यवस्था ऑनलाइन माध्यम से की गई है। अब इच्छुक आवेदक एम.पी ई-सर्विस पोर्टल (http://services.mp.gov.in/) के माध्यम ठेकेदार के रूप में लाइसेंस प्राप्त करने हेतु आवेदन कर सकते हैं एवं निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

प्रकरणों का निराकरण उक्त पोर्टल के माध्यम ही से विभाग द्वारा किया जाएगा। अनुमोदन उपरांत विद्युत ठेकेदार को डिजिटल हस्ताक्षरित सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। पोर्टल का यूआरएल https://services.mp.gov.in/ है।

विशेषताएँ

• लाइसेंस जारी किये जाने की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन, पेपरलेस व्यवस्था।

• निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन माध्यम से वांछित लाइसेंस प्राप्त करना।

• कार्य की प्रगति की स्थिति से आवेदक को मोबाइल पर एसएमएस एवं व्हाट्सऐप के माध्यम से सूचित करना।

• ई-साइन के माध्यम से सभी जानकारी जारी किये जाने की सुविधा।

• समय-सीमा में प्रकरण का निराकरण न होने की स्थिति में उच्च अधिकारियों को नोटिफिकेशन जारी किये जाने की सुविधा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |