दुनिया के लोग भारत की बात मानने लगे, ये है मोदी सरकार की सफलता भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने किया संबोधित


शाजापुर। दुनिया के लोग भारत की बात मानने लग गए हैं
हमारे प्रधानमंत्री ने दुनिया में सम्मान दिलाने का काम किया है। कांग्रेस हताश हो चुकी है सी ए ए के विरोध में कांग्रेस ने खूब भ्रम फैलाया ओर कोरोना वेक्सीन को लेकर भी दुषप्रचार किया।
उक्त उदगार प्रदेश के स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने व्यक्त किये। वे गुरुवार को सुजालपुर केेेे निर्मल श्री गार्डन में भाजपा की आयोजित जिला कार्यसमितिि बैठक में मुख्यय वक्ता के रूप में बोल रहेे थे। श्री परमार ने आगे कहा कि कृषि संशोधन बिल किसानों के लिए बहुत हितकारी है 2013 में खुद राहुल गांधी ने अपने भाषण में इस बिल को लागू करने की घोषणा की थी। बिचौलिए इस बिल से घबरा गए हैं हमारे सैनिकों ने चीन के सैनिक मारे पर विपक्ष ने सेना पर ही आप विश्वास किया विपक्ष ने हमारे होनहार वैज्ञानिकों पर भी विश्वास किया भाजपा वोट का हिसाब नहीं लगाती शाजापुर जिले के किसानों के 29 करोड़ रुपये कलेक्टर के खाते मे आ चुके हैंं। देश में 15 लाख सरकारी स्कूल है किंतु चीन में महज पांच लाख जबकि चीन की आबादी हमसे तिगनी है मध्यप्रदेश में 350 स्कूलों को हम मॉडल स्कूल बनाएंगे शिक्षा नीति में बदलाव होना चाहिए मध्य प्रदेश सरकार शिक्षा का बाजारीकरण नहीं होने देगी। बैठक में विशेष अतिथि क्षेत्र के सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि मोदी सरकार ने 70 साल पुरानी जम्मू कश्मीर की समस्या का जड़ से समाधान किया कोविड काल मे समुद्री मार्ग व वायु मार्ग से आक्सीजन की सप्लाई बनाये रखी देवास ओर शाजापुर में आक्सीजन प्लांट स्वीकृत हुए भाजपा कार्यकर्ता कोविड काल मे समर्पण भावना से लगे रहे में सभी के लगातार संपर्क में था मंत्री श्री परमार के प्रयासों से चालू हुआ कोविड केयर सेंटर मध्यप्रदेश के लिए पेरक बना देश मे मेडिकल आक्सीजन की कोई कमी नही है और उनके परिवाहन की अब उपयुक्त व्यवस्था हो चुकी है। पी एम केयर में लोगो ने खूब राशि दी और प्रधामनंत्री के प्रति विश्वास व्यक्त किया 50000 वेंटिलेटर 115000 आक्सीजन सिलेण्डर खरीदे जा चुके है श्री सोलंकी की कोरोना काल मे काल के ग्रास बने लोगो को याद करते हुए आँखे नम हो गयी।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी ने भाजपा को विश्व की सबसे अनुशासित पार्टी बताते हुए कार्यकर्ताओ से पूर्ण जिम्मेदारी से दायित्व निभाने का कहा स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अंबाराम कराड़ा ने कहा कि भाजपा जिन विचार व भाव के साथ कार्य कर रही है उसी भाव के साथ कार्यकर्ता बैठक के बाद क्षेत्र में काम करेगे। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भी पास हुआ एवं कोरोनाकाल में दिवंगत हुए भाजपा परिवार के लोगो को श्रद्धांजलि भी दी गई। जिला महामंत्री दिनेश शर्मा,सन्तोष बराड़ा व विजय बेस भी मंचासीन थे। बैठक के पूर्व अतिथियों द्वारा भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एव पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में भाजपा जिले के समस्त पदाधिकारी स्थाई आमंत्रित सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य कार्यकारिणी सदस्य एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ ही मोर्चा के जिला अध्यक्ष महामंत्री भी उपस्थित थे। संचालन विजय बेस व आभार शुजालपुर मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने माना। बैठक की व्यबस्था में लगे नगर मण्डल पदाधिकारियों का जिला अध्यक्ष श्री कराड़ा ने स्वागत भी किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

आफत बनकर आई आंधी… नोएडा की दो सोसाइटी में तेज हवाओं से उड़े खिड़की-दरवाजे; ढह गई बालकनी     |     दिल्ली पुलिस खरीदेगी 32 AI ड्रोन्स, रात में भी अपराधियों पर रखेंगे नजर; जानें इसकी और खासियत     |     विदेश में गूंजेगी ऑपरेशन सिंदूर की गूंज, 8 देशों के लिए इन सांसदों को मिली जिम्मेदारी     |     जनेऊ लेकर सत्यानाश की शपथ… पटना में बृजबिहारी को श्रीप्रकाश से मरवाया, कहानी बाहुबली मुन्ना शुक्ला की, अब अंतिम सांस तक काटेगा जेल     |     उत्तराखंड: केदारनाथ में एयर एंबुलेंस क्रैश, हेलीकॉप्टर में बैठे 3 लोग सुरक्षित     |     6 ढेर, 11 के खात्मे के लिए ऑपरेशन…लश्कर-जैश के इन दहशतगर्दों की आने वाली है मौत     |     चलती रहेगी हाफिज सईद के आतंक की पाठशाला, तबाही के बाद फिर से किया जा रहा खड़ा     |     भाग रहे बदमाशों की कार नहर में गिरी, पकड़ने के लिए पानी में कूद गए सिपाही; एक कांस्टेबल की मौत     |     भाई ने किया रेप! गला घोंटकर फंदे से लटकाया, लड़की की हत्या से सनसनी; तार-तार हो गए खून के रिश्ते     |     दिल्ली में तेज हवाएं, मुंबई में झमाझम बारिश, UP-हरियाणा समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट, पहाड़ों पर गिरेंगे ओले     |