देवास जिले में आज प्राप्त 997 सैम्पल की रिपोर्ट में से 907 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव

——
आज 90 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई
——-
जिले में 396 एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीज
——
आज 115 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए
——–
जिले में 43 माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया बनाये गये
———
जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण और बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिये जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरतंर प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही राज्य स्तर द्वारा जारी किये गये सभी दिशा निर्देशों का पालन भी किया जा रहा है। देवास जिले में 08 मई 2021 को प्राप्त 997 सैम्पल की रिपोर्ट में से 907 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है तथा 90 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 396 है। जिले में आज 115 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए है। जिले में आज प्राप्त रिपोर्ट अनुसार कोरोना संक्रमण से ग्रसित 01 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जिले में आज दिनांक तक कोरोना संक्रमण से ग्रसित 42 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जिले में आज दिनांक तक 01 लाख 49 हजार 623 सैंपल लिए गए, जिनमें आज दिनांक तक लैब से 01 लाख 48 हजार 570 सैंपलों की रिर्पोट प्राप्त हुई। जिसमें आज दिनांक तक 01 लाख 41 हजार 855 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अभी तक कुल 6526 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए तथा अभी तक 6088 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत करोना संक्रमण से मुक्त हुए। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 93.29 प्रतिशत है तथा मोर्टीलिटी (मृत्युदर) 0.64 प्रतिशत है। जिले में 43 माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया बनाये गये।
कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जिले के नागरिकों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में दिये गये दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिले के 45 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों को कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु लगाई जाने वाली वैक्सीन लगवाने का आग्रह करते हुए कहा है कि, कोविड-19 के संक्रमण के बढते हुए प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सभी व्यक्ति वैक्सीन लगवाए तथा अपने पास पड़ोस, मोहल्ले के लोगों एवं अन्य चिर-परिचित लोगों को भी वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करें। साथ ही उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी जिलेवासियों से भी आग्रह किया है कि वे कोविड-19 के टीकाकरण के लिए अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं तथा अपना नंबर आने पर टीका अवश्य लगवाएं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |