जब देश प्रदेश में हालात आपातकाल जैसे चल रहे हो तो ऐसी स्थिति में दलगत राजनीति से ऊपर सोच रखते हुए जो राजनेता कार्य करता है उसकी मिसाल दूर दूर तक दी जाती है।-पूर्व मंत्री कराड़ा

शाजापुर जिले के लिए एक बहुत ही गर्व करने लायक राजनेता जो पिछले 3 दशकों से हवा के रुख के अनुसार बैटिंग करते है आज जब सम्पूर्ण देश के साथ साथ मप्र और शाजापुर जिला भी कोविड महामारी से कराह रहा है हर तरफ मातम छाया हुआ है ऐसे में इस दूरदर्शी नेता ने सबसे पहले जिले के वरिष्ठ अधिकारियों जिला कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक से शांतिपूर्वक चर्चा करके अतिआवश्यक संसाधनों की सूची मांगी पूर्व में सबसे पहले इन्होंने शाजापुर जिले को सम्पूर्ण लॉक डाउन घोषित करने की मांग भी की थी जिसे प्रारम्भ में सरकार ने नामंजूर कर दिया था लेकिन तुरन्त बाद अपनी गलती मानते हुए कर्फ्यू लगाया। पिछले वर्ष भी कोरोना की प्रथम लहर के समय माननीय कराड़ा जी ने 15 मई 2020 को कोविड के लिए 100 पलंगों की सौगात जिला चिकित्सालय को दी।
इस बार उन्होंने देखा कि दूसरे स्ट्रेन में सबसे ज्यादा मौते ऑक्सीजन की कमी से हो रही है इसलिए उन्होंने तुरंत अपनी विधायक निधि से 25 लाख रुपए ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर हाई प्रेसर मशीन क्रय करने हेतु दी और मात्र 6 दिन में 25 मशीने अस्पताल को उपलब्ध होकर कई मरीजो की जान बचाने में मदद मिली। इस बीच माननीय कराड़ा जी शाजापुर कलेक्टर से सतत संपर्क में रहे और उन्होंने ऑक्सीजन आपूर्ती की स्थायी रूप से हल निकालने के लिए फिर से अपनी निधि से 50 लाख रुपए जारी किए जिससे अतिरिक्त ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर हाई प्रेसर मशीने जिले को मिल सके और अधिक से अधिक कोविड मरीजो खासकर गरीबो की जान बच सके।
75 लाख रुपए की मदद के लिए उन्होंने कोई श्रेय लेने की या फोटोशॉप की राजनीति नही की क्योकि माननीय कराड़ा जी का उद्धेश्य है कि किसी भी तरह से इस महामारी से जिले वासियो को बचाया जाए। चाहे पहले आपके द्वारा जनहितैषी कार्य करवाए गए हो ऊर्जा सम्बन्धित या जलसंसाधन की जलावर्धन पेयजल योजनाए हो सारी योजनाए ठोस कार्य आपके द्वारा किए गए।

*आइये इस संकट की घड़ी में हम हमारे नेता से प्रेरणा ले और सर्वसंकट के समय सबकी मदद करे।*

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |