कलेक्टर श्री जैन ने मोहल्लों में घूमकर लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के लिया किया जागरूक

शाजापुर 12 अप्रैल 2021/ काविड-19 टीका महोत्सव के दूसरे दिन कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने शाजापुर नगर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर लोगों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीन लगवाने का अनुरोध किया।

कलेक्टर श्री जैन ने सर्वप्रथम किला परिसर स्थित टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां धीमी गति से चल रहें टीकाकरण को देखते हुए कलेक्टर ने टीका लगवाने आए व्यक्तियों से पूछा कि टीका नहीं लगवानें के पीछे क्या कारण है। लोगों ने बताया कि अधिकांश लोग भ्रमित एवं अफवाहों के कारण टीका नहीं लगवा रहें है। इसे देखते हुए कलेक्टर श्री जैन अपने साथ चल रहे अनुविभागीय अधिकारी श्री साहेबलाल सोलंकी एवं सीएमओं नगर पालिका श्री भूपेन्द्र दीक्षित को लेकर कसाईवाड़ा पीपलपत्ता मस्ज़िद क्षैत्र में घूमकर पात्र लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर के स्वयं दरवाजे पर आकर टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने पर निवासियों ने कहा कि वे टीका लगवाने आज ही जाएंगे।

इसके बाद कलेक्टर श्री जैन ने तालाब की पाल तेलीवाड़े में चल रहे टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। यहां भी कलेक्टर श्री जैन ने टीका लगवाने आए व्यक्तियों से अनुरोध किया कि वे अपने क्षैत्र के पात्र लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। यहां के बीएलओं ने भी शूगर की बीमारी होने से अब तक टीका नहीं लगवाया था, उसे भी कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि बीमार व्यक्तियों को पहले टीका लगाना चाहिए, टीका सुरक्षित है अत: टीका अवश्य लगवाये। कोरोना से बचने का एकमात्र साधन टीकाकरण है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |