शाजापुर- संकट प्रबंधन समूह के सदस्यों से मुख्यमंत्री ने किया संवाद

——–
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने संकटप्रबंधन समूह के सदस्यों से संवाद कर जिले की गतिविधियों की जानकारी ली। शाजापुर में संकट प्रबंधन समूह के सदस्य पूर्व विधायक श्री अरूण भीमावद ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि शाजापुर में धर्मगुरूओं के साथ बैठक कर सभी धर्मो के लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शाजापुर में कोरोना के मरीज अधिक होने के कारण देवास जिले के निजी चिकित्सालय अमलतास को अधिकृत करने का अनुरोध किया। श्री भीमावद ने अवगत कराया कि शाजापुर के लिए सीटी स्केन मशीन स्वीकृत है किन्तु अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। जिले में कारोना की रोकथाम के लिए पूरी टीम मुस्तैदी के साथ काम कर रही है।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन, श्री क्षितिज भट्ट, श्री दिनेश शर्मा, जिला पंचायत सीईओं श्रीमती मिशा सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर एस प्रजापति, सीएमएचओं डा आर निदारिया, होमगार्ड कमाण्डेन्ट श्री विक्रम सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री यू यू भीड़े भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |