उज्जैन जिले की 10 तहसीलों के समस्त ग्रामीण पटवारी हलके के ग्राम आबादी क्षेत्र भू-सर्वेक्षण के अधीन अधिसूचित

उज्जैन 09 अप्रैल। कलेक्टर एवं जिला सर्वेक्षण अधिकारी श्री आशीष सिंह ने मप्र भू-राजस्व संहिता नियम-2020 के उपबंधों के अनुसरण में उज्जैन जिले की 10 तहसीलों (खाचरौद, महिदपुर, घट्टिया, तराना, उज्जैन, बड़नगर, नागदा, झारड़ा, माकड़ोन, कोठी महल) के समस्त ग्रामीण ग्राम के समस्त पटवारी हलके की ग्राम आबादी के क्षेत्र को भू-सर्वेक्षण के अधीन लेते हुए भू-सर्वेक्षण के अधीन अधिसूचित करने की सूचना जारी की है। भू-सर्वेक्षण के दौरान नवीन अधिकार अभिलेख तैयार किया जायेगा, जिसमें समस्त खातेदारों के नाम, उनके अंश, दायित्व तथा सुखाचार अधिकार अभिलेखित किये जायेंगे तथा ग्रामों के लिये निस्तार पत्रक तथा वाजिब उल अर्ज भी तैयार किया जायेगा। उक्त सर्वेक्षण से जो व्यक्ति प्रभावित हो सकते हैं, उनसे यह अपेक्षा की गई है कि वे उक्त सर्वेक्षण संक्रियाओं के दौरान अपने क्षेत्र में उपस्थित रहें तथा अभिनियोजित कर्मचारियों को सहयोग करें और भूमि में उनके स्वत्व सीमाओं, अंशों, दायित्वों और अधिकारों को उपलब्ध करायें। यह कार्य समस्त कृषकों के हित में होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने विभिन्न क्षेत्र में जाकर नागरिकों को दीपोत्सव की बधाई दी     |     नेता पुत्रों ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान, प्रद्युमन सिंह तोमर और सुनील शर्मा के बेटे ने निकाली बाइक रैली     |     अमित शाह बोले- भाजपा ने बीमारू राज्य को बेमिसाल बना दिया, कांग्रेस को बताया परिवारवाद की पार्टी     |     रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हो रही भव्य तैयारी, साधु-संतों को भेजे जा रहे आमंत्रण पत्र..     |     निर्वाचन अधिकारी ने लिया स्ट्रांग रूम का अंतिम जायजा, अधिकारीयों और कर्मचारीयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश     |     MP Election Exit poll 2023 : ‘एमपी समेत इन राज्यों में भी बन रही BJP की सरकार’..! मतगणना से पहले कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा..     |     मतगणना से पहले इस कांग्रेस प्रत्याशी ने किया गजब कैलकुलेशन, रिजल्ट से पहले जारी किए चुनाव परिणाम, किया जीत का दावा     |     MP Election: मतगणना से पहले दोनों पार्टियों की तैयारी पूरी, कंट्रोल रूम से एक ओर शिवराज तो दूसरी तरफ कमलनाथ संभाल रहे मोर्चा…     |     क्या शिवराज की‘लाडली बहना योजना’ MP में खिला रही कमल…? Exit Polls से गदगद हो रही भाजपा     |     इंदौर: नतीजों से ठीक पहले विजयवर्गीय की प्रचंड जीत के लिए रामायण का अंखड पाठ शुरू     |     Uttarkashi Tunnel: मजदूरों का Ranchi Airport पर भव्य स्वागत, CM हेमंत बोले- राज्य सरकार हमेशा उनके साथ है     |     दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है ‘व्हाइट लंग सिंड्रोम’ नाम की रहस्यमय बीमारी, बच्चों को अधिक खतरा     |     Parliament: संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, ये विधेयक हो सकते हैं पारित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें