सोशल मीडिया पर कोरोना से 14 मरीजों की मृत्यु की खबर पूर्णत: गलत -कलेक्टर

उज्जैन 08 अप्रैल। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जानकारी दी कि आज 8 अप्रैल को सोशल मीडिया पर उज्जैन में कोरोना से 14 मरीजों की मृत्यु होने की खबर पूर्णत: गलत और भ्रामक है। आज दिनभर में कोरोना से 2 मरीज़ों की मृत्यु अवश्य हुई है।

एक अन्य खबर में ऑक्सीजन की कमी से भी माधव नगर अस्पताल में एक मृत्यु को होना बताया जा रहा है। वह भी पूर्णत: गलत है। ऑक्सीजन की सप्लाई में एक क्षण के लिये भी बाधा उत्पन्न नहीं हुई है तथा अस्पताल में अभी 121 मरीज भलीभाँति इलाज प्राप्त कर रहे हैं।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें प्रसारित करने से पहले तथ्य की जांच अनिवार्यत: की जाये, अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध धारा-188 तथा महामारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |