उपार्जन केन्द्रों पर कोविड-19 से पूरी सतर्कता रखी जाए आगर में कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों का दौरा कर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन प्रक्रिया का जायजा लिया

आगर-मालवा, 27 मार्च/ कलेक्टर श्री अवधेष शर्मा ने आज प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्था झालारा के गेहूं उपार्जन केन्द्र सेवन वेयरहाउस, प्राथमिक सहकारी संस्था तनोड़िया के खरीदी केन्द्र सीता नारायण वेयरहाउस का निरीक्षण कर खरीदी कार्य की सम्पूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया। कलेक्टर द्वारा खरीदी केन्द्र पर नमी मापक यंत्र से गेहूं की नमी जांची गई। तौलकांटे पर खाली एवं भरे हुए बारदानों का वजन करवाया, सिलाई एवं किसान कोड नंबर टेगिंग को देखा। कलेक्टर ने गोदाम के अन्दर निरीक्षण कर किसानों से उपार्जित की गई उपज का गोदाम के अंदर भंडारण को देखा तथा केन्द्रों पर कृषकों के पेयजल, छांव, बैठक आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेकर अवलोकन किया। बिलिंग रूम में किसानों के कम्यूटराइज बिलो के संबंध में जानकारी लेकर आवष्यक दिषा-निर्देष दिए। उन्होंने कोविड-19 गाईडलाईन का पालन करते हुए खरीदी करने के निर्देष देते हुए कहा कि उपार्जन केन्द्रों पर वायरस के संक्रमण से पूरी सतर्कता रखे। उपस्थित सभीजन मास्क लगाकर रखें तथा सोषल डिस्टेंस मेंटेन करें।
कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र बापू वेयर हाऊस थड़ौदा का निरीक्षण कर उपार्जन प्रक्रिया का अवलोकन किया। कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान निर्देष दिए कि केवल पंजीकृत किसानों की उपज ही केन्द्रों पर खरीदी जाए। व्यापारी या अन्य व्यक्ति से गेहूं, चना, मसूर, सरसों की खरीदी न करें। केन्द्रों पर तैनात शासकीय सेवक इसकी सतत् निगरानी करें। कोई अव्यवस्था न हो, इस पर विषेष ध्यान रखें। अगले दिन की खरीदी हेतु एक दिन पहले से प्लांनिंग एवं व्यवस्था रखें। किसानों को केन्द्रों पर कोई परेषानी या समस्या हो तो अधिकारी उसका प्राथमिकता से निराकरण करे व अपने वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में जरूर लाएं।
इस अवसर पर केन्द्रीय सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी सुरेश शर्मा, उप संचालक परियोजना आत्मा आरके तिवारी, प्रबंधक वेयरहाउस आर के शर्मा एवं संजय विष्वकर्मा, उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |