सायरन बजते ही मक्सी में कलेक्टर एसपी झंडा चोक में नागरिकों के साथ हो गए खड़े,नागरिको से चर्चा की

गुरुवार शाम 7.00 बजे नगर परिषद मक्सी में झंडा चौक पर पहुंचकर कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव ने कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सायरन बजने पर 2 मिनिट मौन रखकर एक स्थान पर खड़े रहे। इसके पश्चात कलेक्टर श्री जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव ने दुकानों के आगे सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले भी बनाए। साथ ही उन्होंने नगर परिषद मक्सी का भ्रमण कर आमजनों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी की।
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मेहरबान सिंह पटेल ने उनका स्वागत किया इस दौरान जिला शहरी अभिकरण अधिकारी भूपेंद्र कुमार दीक्षित तहसीलदार संदीप ईवने टीआई मनीष दुबे पटवारी भगवान सिंह गुर्जर मक्सी नगर परिषद के माखन सिंह भंडारी सतीश राजोरिया हिम्मत राव भोसले बनवारी लाल शर्मा अमित गायकवाड नगर कांग्रेस अध्यक्ष चंदर सिंह पटेल डॉक्टर इलियास मंसूरी पूर्व पार्षद राजेश गुप्ता अशोक जैन मिश्रीलाल लोधी बद्रीलाल मंडलोई सहित अनेक लोग मौजूद रहे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |