बी.के एस.एन. कॉलेज में सम्मान अभियान के तहत छात्रों से परिचर्चा,वन स्टॉप सेन्टर के माध्यम से भी कई जानकारियां दी

शाजापुर, 18 जनवरी 2021/ बी.के एस.एन. कॉलेज में आज महिला एवं बाल विकास विभाग पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधन में सम्मान अभियान के तहत छात्रों से परिचर्चा की गई। उक्त परिचर्चा में उप पुलिस अधीक्षक श्री संदीप मालवीय ने कहा कि जब तक पुरूष महिलाओं की सुरक्षा हेतु कदम नही उठाते तब तक महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार नही किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि आपके साथ या अन्य महिला के साथ अपराध होता है तो सजग रहे व उचित माध्यम पर शिकायत कर असली हीरो बने और समाज में महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान बनाए।

प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर नेहा जायसवाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा में पुरूषों के योगदान के साथ-साथ महिलाओं को अपना अधिकारों के प्रति सजग होना भी आवश्‍यक है। वन स्टॉप सेन्टर के माध्यम से सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को आश्रय, पुलिस, चिकित्सा, विधिक व परामर्श सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। महिला या बालिका अपनी शिकायत महिला हेल्पलाईन 181 के माध्यम से भी दर्ज करवा सकती है।

उक्त सम्मान अभियान कार्यक्रम के दौरान चाईल्ड लाईन परामर्शदाता सीमा शर्मा, प्रो.एस.मीणा, प्रो.मीनू गिडवानी, केस वर्कर दिव्या आर्य, समस्त स्टॉफ सहित बड़ी संख्या में छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |