शाजापुर -शपथ विधि कार्यक्रम संपन्न

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथविधि समारोह राज रतन पैलेस में 1:00 बजे स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नवनीत दुबे और विशेष अतिथि श्री बीएल चोरगले, मितेश कोठारी, पियुष जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम में सर्वाधिक गतिविधियों के लिए राज्य शाखा द्वारा बेस्ट यूनिट का अवार्ड शाजापुर को प्राप्त होने पर अध्यक्ष विशाल झाला को सम्मानित किया गया। साथ ही द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त योगेश मालवीय को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नवीन पदाधिकारी बालकृष्ण कोटवानी, महेंद्र रावल, गौरव शर्मा, आदित्य सोनी, मंगल बुंदेला सहित सभी पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि द्वारा शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर समस्त संस्थाओं के पदाधिकारी और पूर्व पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में राजेंद्र सक्सेना, मुकेश सक्सेना, डॉ पराग जैन, अनिल नागर, महेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव डॉ हेमन्त दुबे ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |