बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि, विभाग अलर्ट, कंट्रोल रूम बनाया, सभी जगह रखी जा रही निगरानी,मक्सी,शाजापुर शुजालपुर सहित अनेक स्थानों पर हुई थी पक्षियों की मौत

शाजापुर। प्रदेश के कुछ जिलों की तरह शाजापुर में भी बर्ड फ्लू की दस्तक हो चुकी है। पिछले दिनों रेलवे स्टेशन सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर कौवा के मरने की सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग द्वारा कौवा के सैंपल भोपाल भेजे गए थे। भोपाल लैब से प्राप्त रिपोर्ट में कौवा में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। ऐसे में विभाग द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है। उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. एके बरेठिया ने बताया कि जहां पर भी मरे हुए पक्षी मिलेंगे अब उन्हें 3 फीट का गड्ढा खोदकर सतर्कता के साथ दफना दिया जाएगा। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है और विभाग द्वारा सभी स्थानों पर निगरानी की जा रही है। पशु चिकित्सा विभाग के कार्यालय में कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है। प्रदेश स्तर से जो भी निर्देश मिलेंगे उनका पालन किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |