रात में होटल स्टाफ पर,रोब झाड़ने वाला सब इंस्पेक्टर निलंबित, मुख्यालय छोड़ने के लिए भी लेना होगी अनुमति

शुजालपुर में एक सब इंस्पेक्टर को होटल संचालक पर रोब झाड़ना महंगा पड़ गया है उसे अब निलंबित कर दिया गया है ।
शाजापुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए लिखा कि विभाग एक अनुशासित विभाग है। जिसकी छवि बनाये रखना हमारा दायित्व है।
थाना शुजालपुर सिटी जिला शाजापुर में पदस्थ उप निरीक्षक विजय खत्री द्वारा शराब के नशे में दिनांक 17-18 जुलाई 2024 (बुधवार-गुरुवार) की दरम्यानी रात्रि 01-02 बजे के लगभग शुजालपुर मण्डी क्षेत्र की होटल राजमहल में पहुंचकर हंगामा कर, होटल के स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करने व धमकाने संबंधी शिकायत थाना शुजालपुर मण्डी पर किये जाने एवं तद्संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होना ज्ञात हुआ।

इस प्रकार प्रथम दृष्टया पुलिस विभाग जैसे अनुशासित विभाग का सदस्य होकर उक्त कृत्य कर म०प्र० पुलिस की छवि धूमिल कर अनुशासनहीनता प्रदर्शित किये जाने के कारण उनि विजय खत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर, रक्षित केन्द्र शाजापुर सम्बद्ध किया गया है, जिन्हे निलम्बन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता आदि की पात्रता होगी एवं वह बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |