जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक आतंकी भी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है जबकि चार घायल हैं. वहीं, सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में एक आतंकी को भी मार गिराया है. फिलहाल ऑपरेशन जारी है. सेना के अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में कुमकाडी पोस्ट के पास सुबह गोलीबारी हुई. गोलीबारी में मेजर समेत सेना के पांच जवान घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक जवान की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम ने घात लगाकर सेना पर हमला किया.

उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षाबलों को कुमकाडी पोस्ट के पास तलाशी के दौरान कुछ आतंकवादी गतिविधि का पता चला. जब सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया जबकि हमारे पांच जवान घायल हो गए. बाद में इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गई.

नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे आतंकी

कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास कुमारी इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है. कुपवाड़ा में पिछले एक महीने में यह चौथा एनकाउंटर है. केंद्र शासित प्रदेश में आतंकी अपनी नापाक हरकतों से बिल्कुल भी बाज नहीं आ रहे हैं. तीन दिन पहले भी कुपवाड़ा में मुठभेड़ हुआ था. सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर किया था. वहीं, एनकाउंटर में जख्मी जवान दिलावर सिंह शहीद हो गए.

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की खात्मा के लिए लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पिछले कुछ महीनों ने इस केंद्रशासित प्रदेश में कई बड़ी आतंकी घटनाएं हुई हैं. सुरक्षाबलों ने कई आतंकियों को मार गिराया है जबकि मुठभेड़ में कई जवान भी शहीद हुए हैं. हाल ही में कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सेना ने नियंत्रण रेखा पर दो आतंकियों को ढेर किया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Kotwali Protest: अहमदाबाद से लौटे युवक की संदिग्ध मौत पर गरमाई सियासत, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल     |     Politics News: उत्तर प्रदेश में मुस्लिम लीडरशिप पर घमासान, अखिलेश और ओवैसी की रणनीति के क्या हैं मायने?     |     Ratlam Division DRM Visit: खंडवा से ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन     |     Railways Penalty: इंदौर से यशवंतपुर यात्रा के दौरान खराब सुविधाओं पर एक्शन, रेलवे को देना होगा हर्जाना     |     Dhar Stunt Video Viral: चलती बाइक पर कंधे पर बैठकर बना रहे थे रील, धार पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक     |     Bhati Statement: बाबा साहेब की 22 प्रतिज्ञाओं और हिंदू धर्म पर क्या बोले राजकुमार भाटी? जानें पूरा मामला     |     Abuse Case Delhi: किरेन रीजीजू और सीएम माणिक साहा की सख्ती के बाद यूट्यूबर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला     |     Police Action: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले 3 नकबजन गिरफ्तार, 5 मिनट में ताला तोड़कर उड़ाते थे माल     |     Tibet Earthquake Disaster: नागकू शहर में भूकंप से मची भारी तबाही, 339 मकान ढहे और 32 लोग घायल     |     Mock Drill: रात के अंधेरे में हथियारों से लैस एनएसजी और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई, ईकाईयों के बीच दिखा तालमेल     |