आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाने का कार्य मिशन मोड में करें- कलेक्टर श्री जैन समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश

शाजापुर, 04 जनवरी 2021/ आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को कार्ड बनाने का कार्य मिशन मोड में करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज समयसीमा पत्रो की समीक्षा बैठक में सीएमएचओ डॉ. राजू निदारिया को दिये। साथ ही कलेक्टर ने अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय से कहा कि आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने के लिए सभी जनपद पंचायतो के सीईओ एवं तहसीलदारों को सक्रिय करें और इसके लिए ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी एवं एएनएम की ड्यूटी लगाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रतिदिन कम से कम 10-10 कार्ड अनिवार्य रूप से बनना चाहिये।

समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिये कि गिरदावरी का कार्य 20 जनवरी तक अनिवार्य रूप से पूरा कराएं। जिला खनिज अधिकारी श्री आरएस उईके को कलेक्टर ने कहा कि अवैध उत्खनन के प्रकरण अधिक से अधिक बनाएं और एफआईआर भी कराएं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती राय ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत विभिन्न विभागों को प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का संतुष्टि के साथ निराकरण कराएं। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि उनके विभागों से संबंधित यदि समाचार पत्रों या इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया में निगेटिव समाचारों का प्रकाशन अथवा प्रसारण होता है तो, इसका खण्डन कराएं। समाचारों में सत्यता होने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही कर जनसंपर्क विभाग के माध्यम से प्रकाशन कराएं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ से कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर के ऋण प्रकरणों का निराकरण कराएं। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाने के लिए ग्राम पंचायतों को सक्रिय करें।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा व श्रीमती जूही गर्ग सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |