राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दो मंत्रियों को दिलाई शपथ

—
*श्री सिलावट और श्री राजपूत ने शपथ ग्रहण की*
—
राज्यपाल श्रीमती Anandiben Patel ने नवनियुक्त मंत्री श्री Tulsi Silawat और श्री गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। मंत्रिमंडल विस्तार शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में रविवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने किया।
शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री आदिम जाति कल्याण सुश्री मीना सिंह, मंत्री किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री कमल पटेल, मंत्री खनिज संसाधन और श्रम श्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, मंत्री चिकित्सा शिक्षा श्री विश्वास सारंग, मंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण श्री प्रभुराम चौधरी, मंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम श्री ओम प्रकाश सखलेचा, मंत्री औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाहा और प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |