कोई समस्या या सुझाव हो तो रहो तेयार्, क्योकि 05 जनवरी को शाजापुर जिले की 12 ग्राम पंचायतों से शाजापुर कलेक्टर,

शाजापुर, 01 जनवरी 2021/ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 05 जनवरी 2021 मंगलवार को कलेक्टर श्री दिनेश जैन चयनित 12 ग्राम पंचायतों से चर्चा कर कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए किये जा रहे कार्य, पेयजल की उपलब्धता, निर्माण कार्य, पंचायतों के बजट आवंटन, रोजगार मूलक कार्यों एवं विभिन्न समस्याओं की जानकारी लेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं ग्राम के नागरिक भी उपस्थित रह सकेंगे।

मंगलवार 01 जनवरी 2020 को वीडियो कांफ्रेंसिंग में जनपद पंचायत शाजापुर की ग्राम पंचायत पलसावदसोन, बिरगोद एवं बर्डियागुर्जर शामिल होगी। इसी तरह जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया की ग्राम पंचायत मुडलाय, बेदारनगर एवं दास्ताखेड़ी, जनपद पंचायत कालापीपल की ग्राम पंचायत रिछड़ी, मुरादाबाद, बेहरावल एवं बेरछा दातार, जनपद पंचायत शुजालपुर की ग्राम पंचायत हडलायकलां, जामनेर एवं झाडला शामिल होगी।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त कल्याण विभाग शाजापुर के विभाग प्रमुख/शाखा प्रभारी एवं जिला पंचायत शाजापुर से मनरेगा एवं पंचायती राज से संबंधित शाखा प्रभारियों को उक्त वीसी में उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |