कार्य के प्रति निष्ठावान रहकर देश की प्रगति में सहभागी बने- कलेक्टर श्री जैन वर्ष के प्रथम दिवस कलेक्टर ने सभी शासकीय सेवको से की अपेक्षा

वर्ष के प्रथम दिवस राष्ट्रगीत वंदेमातरम के साथ कार्य की शुरूआत

शाजापुर, 01 जनवरी 2021/ कार्य के प्रति निष्ठावान रहकर देश की प्रगति में सहायक बने। यह बात कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज वर्ष के प्रथम दिवस कलेक्ट्रेट परिसर में सभी शासकीय सेवको से कही। वर्ष के प्रथम दिवस आज कलेक्ट्रेट परिसर में कार्य की शुरूआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान जनगणमन के साथ हुई। कलेक्टर श्री जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी श्री एसएल सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा सहित कलेक्टर परिसर में लगने वाले सभी विभागो के शासकीय सेवको ने कार्य शुरू करने के पहले राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री जैन ने सभी शासकीय सेवको को संबोधित करते हुए कहा कि अपने कार्य एवं कार्यालय के प्रगति निष्ठावान होकर देश की प्रगति में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि शासन ने सभी शासकीय सेवको को जनता के कार्यो के लिए ही तैनात किया है। अपने कार्य के लिए आवेदन देने वाले व्यक्ति से मधुर व्यवहार करें, उनकी बातो को ध्यान पूर्वक सुने और हमेशा मदद करने की भावना रखे। आवेदनो का निराकरण तीव्र गति से करें। आवेदन पत्र को इस तरह से देखे कि आवेदक उनके समक्ष खड़ा है। सभी शासकीय सेवक अपने आप को कार्य के प्रति समर्पित रखे और अनुशासित रखे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 की कड़वी यादे पीछे छोड़े और नए उत्साह के साथ जिले, प्रदेश एवं राष्ट्र की प्रगति में भागीदारी निभाए। उन्होने कहा कि हमारी जिम्मेदारी समाज के प्रति भी है उसका भी समुचित प्रकार से निर्वहन करें। अपने ज्ञान के भण्डार को विकसित करने के लिए किताबो का अध्ययन करें। गलतियों से डरे नहीं, गलतियों का सुधार किया जा सकता, हमेशा सकारात्मक विचार रखे।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती राय ने कहा कि कलेक्ट्रेट भवन को सुन्दर बनाने की जरूरत है। प्रवेश द्वार इस तरह से हो कि आने वाला व्यक्ति अच्छी छवि लेकर जाए। साथ ही डिप्टी कलेक्टर सुश्री वर्मा, कार्यालय अधीक्षक श्री रमेशचन्द्र मालवीय, सहायक अधीक्षक श्री राजेन्द्र रिणवा एवं श्री नागरा ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी श्री एच.आर. सुमन, जिला योजना अधिकारी श्री संतोष पटेल, ई-गवर्नेन्स मैनेजर श्री बिरम सिंह सोंधिया, जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |