राजराजेश्वरी मंदिर के सोन्दर्यीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करें- कलेक्टर श्री जैन

शाजापुर, 01 जनवरी 2021/ जिला मुख्यालय पर स्थित प्रसिद्ध प्राचीन राजराजेश्वरी मंदिर के सोन्दर्यीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने दिए। कलेक्टर श्री जैन ने आज राजराजेश्वरी मंदिर के प्रांगण का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मंदिर में आवागमन के लिए चौड़ी सड़के एवं आगमन और निर्गमन के लिए अलग-अलग स्थान बनाने, पुरानी बावड़ी के जीर्णोद्धार, सड़क पर लगने वाली फूलो की दुकानो के लए स्थान उपलब्‍ध कराने, मंदिर की भूमि पर बाउण्ड्रीवाल निर्माण करने सहित अन्य कार्यो के प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री एसएल सोलंकी, मंदिर के पुजारी श्री अशोक नागर, श्री आशीष नागर, किरण सिंह ठाकुर, आर्किटेक्ट श्री भूपेन्द्र गोवा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |