ब्रह्माकुमारी प्रतिभा दीदी की अंतिम यात्रा में नम हुई शहवासियों की आंखें

– अंतिम यात्रा में गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने शामिल होकर दी श्रद्धांजलि
शाजापुर। तपस्विनी राजयोगिनी बालब्रह्मचारिणी ब्रह्माकुमारी प्रतिभा दीदी का शनिवार की प्रातः दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा रविवार की प्रातः हरायपुरा स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम से निकाली गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी आश्रम के अनुयायी, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवियों ने शामिल होकर प्रतिभा दीदी को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यह अंतिम यात्रा शांतिवन पहुंची। जहां चिता को मुखाग्नि प्रतिभा दीदी की छोटी बहन मंजू दीदी (बेतुल) एवं आश्रम के ब्रह्मा कुमार दीपक भाई ने दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। शांतिवन में आयोजित शोकसभा में छतरपुर से ब्रह्माकुमारी शैलजा बहन, भोपाल से ब्रह्माकुमारी नीता बहन, अंजु बहन, रीना बहन, मंजू बहन, सीहोर से ब्रह्मा कुमारी पंजशीला बहन, आष्टा से कुसुम बहन, खजुराहो से विद्या बहन, बीना से सरोज बहन, सागर से छाया बहन, ललितपुर से रेखा बहन, होशंगाबाद से सुनीता बहन, गुना और शिवपुरी से रेशम और शबनम बहन, गायत्री परिवार, अखंड आश्रम के महाराजी सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CM मोहन ने भोपालवासियों को दी बड़ी सौगात, करोड़ों की लागत से बने सबसे बड़े फ्लाईओवर का किया उद्घाटन     |     डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम होगा भोपाल का सबसे बड़ा फ्लाईओवर, CM मोहन ने किया ऐलान     |     अशोकनगर में जमीन के विवाद में चली तलवार, युवक की तीन उंगलियां कटी     |     उज्जैन में एक्टिव हुआ ‘बंटी-बबली गैंग’, एक मिनट में दिया चोरी की वारदात को अंजाम     |     महाकाल की भस्म आरती में मोबाइल पर लगा बैन, जानिए मंदिर प्रशासन ने क्यों लिया यह फैसला     |     खरगोन में जिनिंग के मुनीम से 15 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने सिर पर मारा डंडा और छीन ले गए रुपए     |     गणतंत्र दिवस की परेड में मध्य प्रदेश की झांकी में दिखेगी ‘प्रोजेक्ट चीता’ की झलक     |     उमरिया में लकड़ी बीनने गया था व्यक्ति,अचानक आ गया बाघ, फिर जो हुआ..     |     23 हजार के नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा है कनेक्शन     |     इंदौर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ा, लोगों ने भागकर बचाई जान     |