बीमारी को छिपायें नहीं उसका समय पर इलाज करायें कलेक्टर ने की अपील

शाजापुर, 07 सितम्बर 2020/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि जिले में जिन व्यक्तियों को सर्दी, खांसी, तेज बुखार तथा गले में खराश की समस्या है तो तत्काल चिकित्सालय में जाकर इलाज करायें, जिससे तत्काल उनका उपचार प्रारंभ कराया जा सके एवं उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध व्यक्ति तथा मधुमेह या अन्य किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति जिनको सर्दी, खांसी, तेज बुखार तथा गले में खराश की समस्या हैं वे तुरंत चिकित्सालय में जाकर अपना इलाज करायें, जिससे उनकी समय पर उचित देखभाल हो सके।

श्री जैन ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जो घरों में ही रहकर सर्दी, खांसी, तेज बुखार तथा गले में खराश का इलाज करा रहे हैं, वे व्यक्ति इस संबंध में अपनी जानकारी नहीं छुपायें और जिम्मेदार नागरिक बनकर चिकित्सालय में अपना इलाज करायें, जिससे वायरस के और अधिक फैलने से बचा जा सके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |