ग्रीन शाजापुर अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने किया पौधारोपण

shajapur- पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय शाजापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा ‘ग्रीन शाजापुर’ अभियान, जो कि 15 अगस्त से 31 अगस्त तक जिले के आदरणीय कलेक्टर महोदय के आदेश अनुसार चलाया गया, के अंतिम दिन महाविद्यालय परिसर में 150 पौधे लगाए गए। पौधरोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वी.के. शर्मा ने स्वयं सेवकों से कहा कि पौधों की सतत निगरानी एवं देखभाल करनी होगी, तभी पौधारोपण की सार्थकता सिद्ध होगी। रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दुष्यंत यादव ने बताया कि इस अभियान में सभी स्वयं सेवकों द्वारा पौधारोपण किया गया। इकाई के दल नायक महेंद्र वर्मा ने बताया की इस अभियान में 15 अगस्त से 31 अगस्त तक स्वयं सेवकों ने अपने स्तर पर 500 पौधों का पौधारोपण किया । यह पौधे स्वयं सेवकों द्वारा अपने घरों, खेतों, धार्मिक स्थलों, महाविद्यालय आदि जगह पर लगाए गए। कार्यक्रम में कॉलेज के
वरिष्ठ प्राध्यापकगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक विजय भिलाला,सीताराम, दीपक मालवीय, यशवंत, अनिल पवार, सरिता जाटव, बबीता
मालवीय, निर्मला फुलेरिया, आराधना आदि उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |