University Controversy: छात्रों से कोर्ट की रंगाई-पुताई कराने पर उठे सवाल, बजट बचाने के लिए खेल विभाग का कारनामा

ग्वालियर । ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय (Jiwaji University) में 30 और 31 अक्टूबर को राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय परिसर में बास्केटबॉल कोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया के दौरान एक ऐसा विवाद सामने आया है, जिसने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नियमानुसार यह तमाम कार्य विश्वविद्यालय के नियमित कर्मचारियों और मजदूरों द्वारा किया जाना था, लेकिन आरोप है कि जिम्मेदारों ने सारा काम यूनिवर्सिटी के शारीरिक शिक्षा विभाग में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से ही करवा लिया। जब इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल किया गया, तो उनका अजीबोगरीब जवाब सामने आया कि “छात्र अपनी स्वेच्छा से यह काम कर रहे हैं।” हालांकि, विवि से जुड़े जानकारों और स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि यह पूरा मांजरा प्रतियोगिता के लिए आए लाखों रुपए के बजट को बचाने और गबन करने का है।

🏆 प्रदेशभर से 10 से 12 टीमें लेंगी हिस्सा, प्रतियोगिता के लिए आता है विशेष बजट

जीवाजी विवि में आयोजित होने वाली इस दो दिवसीय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न महाविद्यालयों की 10 से 12 दिग्गज टीमें अपनी चुनौती पेश करेंगी।

  • तैयारियों की जिम्मेदारी: प्रतियोगिता के भव्य आयोजन और सुचारू संचालन से पहले विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग को सभी बास्केटबॉल कोर्ट की विशेष साफ-सफाई, मरम्मत और आकर्षक रंगाई-पुताई का काम पूरा करवाना था।

  • बजट का खेल: खेल प्रेमियों और छात्रों का सवाल है कि जब इस तरह के बड़े आयोजनों और उनकी तैयारियों के लिए शासन और खेल मंत्रालय की ओर से पर्याप्त बजट आवंटित किया जाता है, तो फिर उस बजट का उपयोग करने के बजाय छात्रों से मैदान साफ क्यों कराया जा रहा है?

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Latest Update: मध्य प्रदेश में कर्मचारियों का डीए 5% बढ़ाने की तैयारी पूरी, 3 नवंबर की कैबिनेट बैठक पर टिकीं निगाहें     |     Fake Chandi Vark: असली चांदी वर्क और एल्युमिनियम मिलावट की कैसे करें पहचान? जलाने और रगड़ने का आसान टेस्ट     |     Accident News: मुरैना में काम से लौट रहे मजदूरों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, गांव हिंगोना कला में पसरा मातम     |     Crime News Suicide: ब्यूटी पार्लर विवाद और करवाचौथ का व्रत, भोपाल पुलिस हर एंगल से कर रही मामले की जांच     |     Biplab Deb: उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, राजेश गुरु और संजय गुरु ने कराया विशेष पूजन     |     Gangster Logistic Network Busted: हथियार, फर्जी आईडी और मनी ट्रेल का पर्दाफाश; स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े हिमांशु भाऊ के गुर्ग्रे     |     University Controversy: छात्रों से कोर्ट की रंगाई-पुताई कराने पर उठे सवाल, बजट बचाने के लिए खेल विभाग का कारनामा     |     Real Story: करवा चौथ पर पत्नी ने पति को दी नई जिंदगी, किडनी दान कर पेश की अमर प्रेम की मिसाल     |     Khandwa Accident News Today: खेत में काम कर रहे किसान पर मधुमक्खियों का कहर, परिवार में छाया मातम     |     Silver Theft: ग्वालियर-बीना के बीच एपी एक्सप्रेस में बड़ी चोरी, नींद खुलने पर गायब मिला चांदी का बैग     |