Dhar Stunt Video Viral: चलती बाइक पर कंधे पर बैठकर बना रहे थे रील, धार पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक

धार । इंटरनेट मीडिया पर रील बनाने का भूत युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। धार जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहाँ युवकों ने सार्वजनिक सड़क पर चलती बाइक को ही स्टंट का जरिया बना लिया। वायरल वीडियो में एक युवक तेज रफ्तार बाइक दौड़ा रहा था, जबकि उसका साथी उसके कंधों पर बैठा हुआ था। यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए बनाए गए इस खतरनाक स्टंट वीडियो का संज्ञान लेते हुए धार यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

🛑 बाइक नंबर से हुई पहचान: पुलिस थाने बुलाकर लगवाई उठक-बैठक, मंगवाई गई लिखित माफी

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर दोनों युवकों की पहचान की और उन्हें थाने तलब किया। थाने परिसर में पुलिस अधिकारियों ने दोनों युवकों को कड़ा सबक सिखाते हुए समझाया कि सार्वजनिक सड़कें स्टंटबाजी के लिए नहीं हैं। पुलिस ने उनसे मौके पर ही उठक-बैठक लगवाई और भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने का शपथ पत्र लेते हुए माफी मंगवाई। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Success Rate: देश में तेजी से बढ़ रहे फैटी लिवर के मरीज, समय पर सर्जरी से 90% तक सफल हो रहा है लिवर ट्रांसप्लांट     |     MP Crime News: ग्वालियर से ट्रक भरकर छतरपुर पहुंचे थे अवैध पटाखे, पुलिस ने ट्रांसपोर्ट गोदाम पर मारा छापा     |     Accident News: ग्वालियर जैसी घटना होते-होते बची, महुआ से भरा ट्रक बाजार की दुकान में जा घुसा     |     Collector Order 2026: नरवाई जलाने पर होगी सख्त कार्रवाई, क्षेत्रफल के हिसाब से तय हुआ ₹15,000 तक का जुर्माना     |     Gwalior News: डीपीसी में भ्रष्टाचार के आरोपों पर भिड़े पार्षद, भारी हंगामे के बाद 29 अक्टूबर तक बैठक स्थगित     |     Corporation Controversy: छिंदवाड़ा नगर निगम में विवाद, महापौर अहिके बोले- ‘नियम के नाम पर काम रोक रहे कमिश्नर’     |     Shastri Maihar: मैहर में खुलेगा बागेश्वर धाम का नया मठ, सनातन संवाद कार्यक्रम में बाबा ने की घोषणा     |     Panchayat Chunav 2027: मध्य प्रदेश में अप्रैल-मई 2027 में हो सकते हैं पंचायत चुनाव, मोहन यादव सरकार की बड़ी तैयारी     |     Gangsters News: हिमांशु भाऊ के बाद कुख्यात नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, हरियाणा STF के इनपुट से हुई कार्रवाई     |     Crime Branch News: एसपी कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर योगेश कुमार की संदिग्ध मौत, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य     |