नागदा में सामूहिक निकाह सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

देवास। आज के मंहगाई के दौर में सामूहिक निकाह सम्मेलन का आयोजन करना, समय की मांग है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए नागदा की या-रब ग्रुप सामूहिक निकाह सम्मेलन समिति द्वारा 21 जोड़ों का निःशुल्क निकाह, सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। समिति के सदर युनूस शेख ठेकेदार ने बताया कि सभी जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भी भेंट किया गया। बारातियों व मेहमानों के लिए खानें का पुख्ता इंतजाम किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि शहर काजी अबुल कलाम, काजी नोमान एहमद अशरफी, शहर काजी सलामउद्दीन साहब सांवेर, अब्दुल वहाब ख़ान शहर काजी भौरासा, देवास विधायक गायत्री राजे पंवार, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा,विपीन वानखेड़े पुर्व विधायक, रीना बोरासी प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदीप चौधरी,अंसार एहमद हाथी वाले, दुर्गेश अग्रवाल, विश्वजीतसिंह चौहान किसान कांग्रेस जिलाअध्यक्ष,मनीष चौधरी कांग्रेस जिला अध्यक्ष,इरफान अली पार्षद, हारिस गजधर कांग्रेस प्रवक्ता, बबलु यादव मांगलिया, शौकत हुसैन पुर्व महामंत्री, अंसार अली रसुलपुर ,शकील खत्री देवास, गड्डी मामु भौरासा आदि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत रऊफ सेठ,इस्माईल शेख अटा, इमरान शेख शिकारी,हाजी अज़ीम कुरेशी, इमरान शेख टेंकर ,हुसैन दादा आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन उस्मान गनी शेख ने किया और आभार शरीफ शेख सर ने माना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |